कर्नाटक: कर्जमाफी को लेकर सीएम कुमारस्वामी ने किसान संगठनों की कल बुलाई बैठक
बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी किसानों की कर्जमाफी को लेकर जल्द कोई फैसला लेने की तैयारी में जुट गए हैं। यही वजह है कि उन्होंने कल यानी बुधवार को किसान संगठनों की अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री ने सुबह 11 बजे कर्नाटक विधानसभा में ये बैठक रखी है। इस बैठक में किसानों से जुड़े सभी प्रमुख संगठन शामिल होंगे। माना जा रहा है कि किसान संगठनों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री किसानों की कर्जमाफी पर फैसला लेंगे।

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की नई सरकार ने सत्ता संभाल ली है। सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह किसानों के ऋण माफी को लेकर प्रतिबद्ध हैं और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के ऋण माफ करूंगा। चुनाव के वक्त हमने यह वादा किया था कि मैं इसे 24 घंटे के अंदर करूंगा, यह बिल्कुल सच है। हालांकि मेरी कुछ सीमाएं हैं।
एचडी कुमारस्वामी ने इस बयान के एक दिन कर्नाटक के किसान संगठनों की बैठक बुलाने का ऐलान किया। सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में प्रदेश के किसान संगठनों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में किसानों की कर्जमाफी को लेकर सीएम एचडी कुमारस्वामी चर्चा करेंगे।। बुधवार सुबह 11 बजे कर्नाटक विधानसभा में ये बैठक होगी।












Click it and Unblock the Notifications