सिद्धारमैया ने PFI जैसी कार्रवाई RSS पर की जाने की मांग की तो भड़के कर्नाटक सीएम,बोले- उन्‍हें इस स्‍तर तक....

सिद्धारमैया ने PFI जैसी कार्रवाई RSS पर की जाने की मांग की तो भड़के कर्नाटक सीएम, बोले- उन्‍हें इस स्‍तर तक नहीं गिरना चाहिए

बेंगलुरू, 30 सितंबर: देश भर में एनआईए की छापेमारी के बाद पी‍पुल्‍स फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएफआई) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके बाद देश भर की राजनीति गरमा गई है। एक के बाद एक विपक्ष के नेता बयान दे रहे हैं। वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सिद्धारमैया ने पीएआईए पर केंद्र सरकार द्वारा बैन लगाए जाने के बाद ऐसा ही कार्रवाई आरएसएस के खिलाफ मांग की और आरोप लगाया किय वे समाज में शांति भंग कर रहे हैं। सिद्धरमैया के इस बयान का जवाब शनिवार को कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्‍मई ने दिया।

karnatkacm
कर्नाटक सीएम बोम्‍मई ने कहा सिद्धरमैया को इस स्‍तर तक गिरना नहीं चाहिए था। उन्‍होंने कहा कांग्रेस के पास ये सवाल पूछने को कोई आधार नहीं है कि क्‍यों पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया गया क्‍योंकि कांग्रेस नेता आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन वे यह नहीं कहते कि इसे क्यों प्रतिबंधित किया जाए। मुझे लगता है कि सिद्धारमैया को इस स्तर तक नहीं गिरना चाहिए था।

गुरुवार को कर्नाटक सीएम ने आरोप लगाया था कि सिद्धारमैया इस तथ्‍य को छिपाने के लिए आरएसए पर ऐसा आरोप लगा रहे हैं। उनकी सरकार ने अपनी पिछली सरकार में पीएफआई के खिलाफ के सारे मामले वापस ले लिए थे।
भारत के देशभक्‍त संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग वास्‍तव में दुर्भाग्य की बात है। उन्‍होंने कहा उसके कार्यकाल में पीएफआई के खिलाफ मामले वापस ले लिए अब उस पर पर्दा डालने के लिए आरएसएस पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

बोम्‍मई ने कहा आरएसएस लोगों में देशभक्‍ती की भावना को जगाता है और जरूरतमंदों की मदद करता है। आरएसएस दलित, गरीब और अनाथ बच्‍चों के लिए काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+