कर्नाटक सीएम बोम्मई बोले- भाजपा जल्द ही पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार-मंथन करने के लिए करेगी बैठक
कर्नाटक सीएम बोम्मई बोले- भाजपा जल्द ही पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार-मंथन करने के लिए करेगी बैठक
बेंगलुरू, 27 जनवरी। राज्य विधायिका का संयुक्त सत्र 14 फरवरी से 25 फरवरी तक होगा और बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह में होगा। ये जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाज बोम्मई ने दी। सीएम बोम्मई ने गुरुवार को कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार-मंथन करने और पार्टी और सरकार के बीच आने वाले दिनों में बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के लिए एक बैठक बुलाएंगे। एकजुट होकर काम करने और आगे बढ़ने का फैसला किया गया है।

वहीं कर्नाटक के सीएम के जिला प्रभारी मंत्रियों के फेरबदल पर, राज्य के कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा "भाजपा पार्टी की नीति के अनुसार किसी को भी अपना जिला नहीं दिया जाता है। मैंने खुद कहा था कि मैं किसी अन्य जिले में नहीं जा सकता इसलिए उन्होंने मुझे किसी भी जिले की जिम्मेदारी नहीं देने का फैसला किया।
कर्नाटक कांग्रेस नेता यूटी खादर ने सीएम इब्राहिम के पार्टी छोड़ने के फैसले पर कहा सीएम इब्राहिम एक वरिष्ठ नेता हैं लेकिन डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। कर्नाटक में पार्टी एकजुट है। कांग्रेस अगला चुनाव जीतेगी और साबित करेगी कि सभी आरोप झूठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications