हिजाब विवाद: कर्नाटक में सोमवार से खुलेंगे 10वीं तक के स्कूल, हाई स्कूल-कॉलेज पर होगी समीक्षा

हुबली, 13 फरवरी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में चल रहे हिजाब विवाद के बीच स्कूलों को फिर से खोलने पर अपना बयान दिया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक सोमवार यानी 14 फरवरी से राज्य में 10वीं तक के स्कूल खुलेंगे। वहीं हाई स्कूल और कॉलेजों को फिर से कब खोला जाएगा इसको लेकर भी सारी स्थिति साफ कर दी है। सीएम ने कहा कहा कि समीक्षा करने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा।

Karnataka CM Basavaraj Bommai

कर्नाटक के उडुपी जिले के कॉलेजों से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में मामले की गंभीरता के मद्देनजर राज्य के सीएम ने स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया है, जिसके बाद रविवार को हुबली में सीएम बसवराज बोम्मई ने बताया कि कर्नाटक में कल (14 फरवरी) से स्कूल खुलेंगे।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को हुबली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल से 10वीं कक्षा तक के स्कूल खुलेंगे। मैंने डीसी, एसपी और स्कूल प्रशासन को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। वहीं हाई स्कूल की क्लास और डिग्री कॉलेज को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद फिर से खोले जाएंगे।

आपको बता दें कि कर्नाटक में सभी उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले कॉलेजों को 16 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने 16 फरवरी तक कॉलेज बंद रखने का फैसला इसलिए लिया कि हाई कोर्ट में हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। ऐसे में कॉलेजिएट और तकनीकी शिक्षा विभाग (डीसीटीई) के तहत उच्च शिक्षा विभाग और कॉलेजों से संबंधित विश्वविद्यालय 16 फरवरी तक बंद रखा गया है।

Recommended Video

    Karnataka Hijab Controversy: Mehbooba Mufti ने BJP को घेरा, जानें क्या बोलीं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+