Karnataka chunav 2023: मैसूर के मतदान केंद्र पर दूल्हा और दुल्हन ने शादी के तुरंत बाद आकर किया वोट
Karnataka chunav 2023: मैसूर के एक मतदान केंद्र पर दूल्हा और दुल्हन ने अपने परिवार के साथ वोट डाला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान पूरे प्रदेश भर में हो रहा है। प्रदेश भर में लोकतंत्र के इस पर्व पर लोगों को उत्साह देखते ही बन रहा था। कई पोलिंग स्टेशन पर गजब का नजारा देखने को मिला। मैसूर के एक पोलिंग स्टेशन पर दुल्हा दुल्हन शादी करने के बाद तुरंत बाद अपने परिवार के साथ मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
वहींं ऐसा ही कुछ नजारा कर्नाटक के एक और पोलिंंग बूथ पर देखने को मिला। यहां पर दुल्हन अपनी शादी कें मंडप में जाने से पहले दुल्लन के जोड़े में सज-धज कर वोट करने पहुंची। पोलिंग बूथ पर दुल्हन को देखकर कुछ लोग जहां अचंभित थे
वहीं बेंगलुरू के हनुमंतनगर में साहिल जैन जिनकी आज शादी थी वो अपनी दुल्हन के घर बारात ले जाने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ अपने परिवार के साथ पहुंचे और वोट डाला।
बता दें कर्नाटक चुनाव में मौजूदा बीजेपी, कांग्रेस और जेडी(एस) के बीच कड़ी टक्कर होगी। कर्नाटक में 5.2 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। राज्य भर के 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जहां 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications