Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka Chunav BJP Lost: सीएम बोम्मई ने कर्नाटक में हार स्वीकारी, बोले- 2024 में करेंगे वापसी

Karnataka Chunav BJP Lost: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि हम इसकी समीक्षा करेंगे।

basavaraj bommai

Karnataka Chunav BJP Lost: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक में भाजपा की हार को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा नतीजा सामने आ जाएगा तो हम इसकी विस्तृत विश्लेषण करेंगे, अभी असल आंकड़े नहीं आए हैं, यह रुझान हैं।

राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के तौर पर हम ना सिर्फ विश्लेषण करेंगे बल्कि इसका भी आंकलन करेंगे कि कहां कमी रह गई। कहां चूक हुई है, अलग-अलग स्तर पर क्या गलती हुई, उसको भी देखेंगे, संगठन को एक बार फिर से एकजुट करेंगे और लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

बोम्मई ने कहातमाम कोशिशों के बाद भी हम अपेक्षित नतीजे हासिल नहीं कर सके। पीएम मोदी से लेकर तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया। विस्तृत नतीजे आने के बाद हम इसकी विस्तार से समीक्षा करेंगे और देखेंगे कि कहां पर कमी रह गई। हम इस नतीजे को अपनी बेहतरी करने के लिए स्वीकार करते हैं।

बता दें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जो नतीजे सामने आए हैं उसमे कांग्रेस 128 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस की बात करें तो वह 22 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि निर्दलीय 4 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष 1-1 सीट पर आगे चल रही है।

गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं, पूर्ण बहुमत के लिए 123 सीटों की जरूरत है। लेकिन कांग्रेस पूर्ण बहुमत के आंकड़े से भी आगे निकलती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें- Karnataka Election Result 2023 LIVE: कर्नाटक का हुआ कांग्रेस, दक्षिण में नहीं खिला कमल

वहीं सिद्धारमैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यहां ऑपरेशन लोटस चलाती रही, लेकिन इस चुनाव में प्रदेश के लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है। कर्नाटक के लोग राजनीति में काफी परिपक्व हैं। उन्हें हर पार्टी के बारे में पता है। उन्हें पता है कि भाजपा प्रदेश की सेक्युलर फैब्रिक को तोड़ सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+