Karnataka Election 2023: मतदान खत्म, चुनाव नतीजे 13 मई को
Karnataka Chunav 2023 Live Polls Streaming in Hindi: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों आज मतदान हुआ है, अब चुनाव परिणाम 13 मई को आएंगे।

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक की 224 सीटों पर आज वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान हुआ था। आपको बता दें कि वोटिंग के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) के बीच है। इस चुनाव को साल 2024 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।वोट डालने के बाद सभी पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने दल की जीत का दावा किया है, अब उनके दावों में कितना दम है ये तो 13 मई को पता चलेगा, जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
READ MORE
















Click it and Unblock the Notifications