Chicken Party कैसे बन गई खूली खेल? दोस्त के सीने में दोस्त ने क्यों घोंपा खंजर? दी दर्दनाक मौत

Karnataka Seetharam Murder: कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक दोस्त ही अपने दोस्त के खून का प्यासा बन बैठा। जब एक पार्टी मामूली विवाद के बाद हत्या में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, छुट्टी के दिन कुछ मजदूरों ने साथ बैठकर शराब पी और चिकन बनाया था। खाना खाने के दौरान चिकन के ज्यादा टुकड़े खाने को लेकर दो दोस्तों के बीच बहस हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद एक युवक ने अपने साथी सीताराम के सीने में चाकू से वार कर दिया। पुलिस जांच में घटना की कथित सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आइए जानते हैं कि आखिर चाकू घोंपने के बाद क्या-क्या किया?

Karnataka Seetharam Murder

एक ही कंपनी में करते थे काम

पुलिस के मुताबिक, मृतक सीताराम और आरोपी अरुण दोनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रहने वाले थे। दोनों बेलगावी की एक ही स्टील कंपनी में मजदूरी करते थे। दोनों कुछ अन्य मजदूरों के साथ एक शेड में रहते थे। 30 अगस्त को छुट्टी होने के कारण सभी ने साथ बैठकर पार्टी करने का फैसला किया। शराब का इंतजाम हुआ और चिकन बनाया गया। खाना खाने के दौरान ही एक छोटी-सी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

Karnataka Deadly Chicken Party: चिकन के टुकड़ों को लेकर क्यों हुआ विवाद?

पुलिस के अनुसार, खाना खाते समय सीताराम ने कथित तौर पर अरुण से ज्यादा चिकन के टुकड़े खाने को लेकर सवाल किया। बात इतनी छोटी थी कि शायद कुछ देर बाद खत्म भी हो जाती, लेकिन दोनों के नशे में होने के कारण विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। आरोप है कि गुस्से में अरुण ने चाकू उठा लिया और सीताराम के सीने पर वार कर दिया। सीताराम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घायल दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचा आरोपी

हमले के बाद अरुण ही सीताराम को अस्पताल लेकर गया। लेकिन यहां पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घटना की असली वजह बताने के बजाय दूसरी कहानी सुनाई। उसने कथित तौर पर दावा किया कि सीताराम किसी इमारत से गिरकर घायल हुआ है। शुरुआत में मामला हादसे जैसा दिखाई देने की कोशिश की गई। लेकिन सीताराम के शरीर पर लगी चोट और घटनाक्रम को लेकर पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस को क्यों हुआ शक?

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ आगे बढ़ी तो पुलिस को आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले तथ्यों में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद अरुण से कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, इसी पूछताछ में हत्या की पूरी घटना सामने आई।

इलाज के दौरान सीताराम की मौत

चाकू के वार में गंभीर रूप से घायल सीताराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के तौर पर दर्ज करते हुए अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है और पार्टी में मौजूद बाकी मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

बेलगावी के एसपी के. रामाराजन के मुताबिक, घटना को शुरुआती स्तर पर छिपाने की कोशिश की गई थी। लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस को पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस तरह बढ़ा और हत्या के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए क्या-क्या किया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+