IPS अधिकारी मधुकर शेट्टी का स्वाइन फ्लू से निधन, फर्ज के आगे नेताओं को भी नहीं बख्शा
बेंगलुरु। कर्नाटक कैडर के 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुकर आर शेट्टी का हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में शुक्रवार रात देहांत हो गया। मधुकर स्वाइन फ्लू की बीमारी से पीड़ित थे। बता दें कि अपने काम में ईमानदारी को लेकर मधुकर ने खास पहचान बनाई हुई थी। वे पिछले 2 सालों से हैदराबाद में केंद्र के डेप्युटेशन पर पोस्टेड थे। मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले मधुकर शेट्टी ने जेएनयू से पढाई की थी।

भ्रष्टाचार मामलों में नेताओं को भी नहीं बख्शते थे शेट्टी
लोकायुक्त रहते हुए शेट्टी ने भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ बड़े नेताओं को भी कार्रवाई से नहीं बख्शा। लेकिन जब उन्हें लगा कि लोकायुक्त के मुख्य न्यायधीश संतोष हेगड़े भेदभाव करते हैं तो वे पढ़ाई के लिए 5 सालों की छुट्टी पर चले गए और 2016 में दोबारा ज्वाइन किया। शेट्टी खुलेआम हेगड़े की निंदा करने से भी नहीं चूकते थे। हालांकि कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में संतोष हेगड़े का नाम भी काफी बड़ा था।

प्रसिद्ध थी आईएस हर्ष गुप्ता और मधुकर शेट्टी की जोड़ी
जब मधुकर शेट्टी कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले के एसपी थे तब आईएस हर्ष गुप्ता वहां के डिप्टी कमीश्नर थे। दोनों की इस जोड़ी ने जिले में शानदार काम किया और इलाके से सारे अवैध कब्जे हटवा दिए। जिन गांववालों को इस जोड़ी ने न्याय दिलवाया उन्होंने गांव को गुप्ता-शेट्टी हल्ली नाम दिया। बता दें कि कि कर्नाटक की भाषा में हल्ली का मतलब गांव होता है।

शोक में डूबी राज्य पुलिस
राज्य पुलिस इतने कर्तव्यनिष्ठ और सत्यनिष्ठ अधिकारी को खोकर पूरी तरह से शोक में है। एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती किए गए मधुकर आर शेट्टी की मौत के समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी के कहने पर राज्य के एडीजी क्राइम, प्रताप सिंह रेड्डी अस्पताल में मौजूद थे। साथ ही तेलंगाना के मुख्य सचिव शैलेंद्र कुमार जोशी और डीजीपी महेंद्र रेड्डी भी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: हाई स्पीड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ब्लूप्रिंट तैयार -
Hyderabad Bullet Train: 350 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, जमीन के नीचे तैयार हो रहा एलिवेटेड ट्रैक -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications