कर्नाटक: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने किसे-किसे मिला टिकट
नई दिल्ली। कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं और इस बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अपना जोर लगा रही है। मंगलवार को बीजेपी ने तीन लोकसभा सीट बेल्लारी,शिमोगा और मंड्या के साथ-साथ जामखांडी और रामानाग्राम विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है।

लोकसभा सीट बेल्लारी से बीजेपी अपनी उम्मीदवार जे शांता, शिमोगा से बी वाई राघवेंद्र और मंड्या से सिद्दारामेगोड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, जामखांडी और रामानाग्राम विधानसभा सीटों से श्रीकांत कुलकर्णी और एल चंद्रशेखर को टिकट दिया है।
बेल्लारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। यहां बीजेपी ने पूर्व सांसद जे शांता को मैदान में उतारा है, जो विधायक बी श्रीरामालु की बहन हैं। वहीं, कांग्रेस ने एमएलसी वीएस उग्रप्पा को टिकट दिया है। मंड्या में जेडीएस-कांग्रेस ने पूर्व विधायक एलआर शिवराम गौड़ा को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने सेवानिवृत अधिकारी सिद्धारमैया को मैदान में उतारा है। यहां कांग्रेस-जेडीएस का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है।
चुनाव आयोग ने कर्नाटक की इन तीनों लोकसभा सीटों पर 2 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications