Karnataka Budget: 'ये आधुनिक मुस्लिम लीग का बजट है', कर्नाटक सरकार के बजट पर भड़की बीजेपी
Karnataka Budget: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार(7 मार्च) को राज्य का बजट प्रस्तुत किया। बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के राजकोषीय घाटे को नियंत्रित किया है।
वहीं कर्नाटक सरकार के इस बजट पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी ने इस बजट को आधुनिक मुस्लिम लीग का बजट तक बता दिया है।

अल्पसंख्यकों पर सरकार का विशेष ध्यान
कर्नाटक के बजट 2025-26 में अल्पसंख्यकों के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ औपचारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए छात्रों को SSLC परीक्षा के लिए NIOS के माध्यम से तैयारी करने में मदद का फैसला लिया गया है।
इसके लिए कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का फैसला किया गया है। साथ ही अल्पसंख्यक युवाओं को कर्नाटक अल्पसंख्यक विकास निगम के माध्यम से नए स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: सूरत से बिहार और यूपी के लिए चलेगी कई ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट
अल्पसंख्यक कॉलोनी विकास के लिए 1000 करोड़
इसके अतिरिक्त, वक्फ संपत्तियों की मरम्मत और नवीकरण के लिए और मुस्लिम कब्रिस्तानों के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए आगे कहा, "मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कॉलोनी विकास कार्यक्रम के तहत 1,000 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। इस पर कार्य 2025-26 के वित्तीय वर्ष में लागू किया जाएगा।"
बेंगलुरु में हज भवन में अतिरिक्त इमारत बनाने की घोषणा
सरकार ने बेंगलुरु में हज भवन में अतिरिक्त इमारत बनाने की घोषणा की, ताकि हज तीर्थयात्रियों और उनके रिश्तेदारों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं प्रदान की जा सकें। इसके अलावा, जैन, बौद्ध और सिख समुदायों के समग्र विकास के लिए 100 करोड़ रुपये और ईसाई समुदाय के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: सूरत से बिहार और यूपी के लिए चलेगी कई ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट
आधुनिक मुस्लिम लीग का बजट-BJP
वहीं कर्नाटक सरकार के इस बजट पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बजट को लेकर तीखा हमला बोला। भंडारी ने इस बजट को "आधुनिक मुस्लिम लीग का बजट" करार देते हुए दावा किया कि कर्नाटक सरकार उसी तरीके से शासन चला रही है जैसे मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान में शासन चलाया था।
कांग्रेस सरकार पर बीजेपी का गंभीर आरोप
प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने एक आधुनिक मुस्लिम लीग बजट पास किया है। इस आधुनिक मुस्लिम लीग बजट में कांग्रेस पार्टी इमामों का मानदेय 6000 रुपये बढ़ा रही है।
वक्फ को 150 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए पैसे केवल अल्पसंख्यक लड़कियों को दिए जा रहे हैं। एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों के लाभ के लिए किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications