कर्नाटक: BJP विधायक के बिगड़े बोल, 'मैं गृह मंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मारने का ऑर्डर दे देता'

बेंगलुरु: करगिल विजय दिवस समारोह के दौरान कर्नाटक के बीजेपी विधायक द्वारा दिए गए बयान के कारण विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। विजयपुरा के बीजेपी विधायक बसनागौड़ा पाटिल यतनाल ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर वो देश के गृहमंत्री होते तो सभी बुद्धजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देते। बीजेपी विधायक यतनाल ने उदारवादियों और बुद्धिजीवियों को राष्ट्रविरोधी बताते हुए यह बात कही।

ये भी पढ़ें: जीत के बाद बोले इमरान खान, भारत दोस्ती का एक कदम बढ़ाए, हम दो कदम बढ़ाएंगे

बीजेपी विधायक का विवादित बयान

बीजेपी विधायक का विवादित बयान

बीजेपी विधायक ने कहा, 'लिबरल लोग हमारे देश में रहकर सारी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं जिनका हम लोग टैक्स देते हैं लेकिन फिर भी ये लोग भारतीय सेना के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। इन बुद्धिजीवीयों और धर्मनिरपेक्ष लोगों से हमारे देश को ज्यादा खतरा है। अगर मैं गृहमंत्री बना तो इन सभी को गोली मारने का आदेश दे दूंगा।' इस बयान के बाद मौजूद भीड़ ने जमकर तालियां बजाई।

येदुरप्पा के करीबी माने जाते हैं यतनाल

येदुरप्पा के करीबी माने जाते हैं यतनाल

कर्नाटक के बीजेपी विधायक यतनाल को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष येदुरप्पा का नजदीकी भी माना जाता है। हाल ही में विधायक ने बीजेपी नगरपालिका के सदस्यों से कहा था कि वो मुस्लिमों की मदद ना करें। यतनाल अटल बिहारी सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर भी कार्यरत रहे हैं। वहीं, इस विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

 कांग्रेस बीजेपी पर हमला बोला

कांग्रेस बीजेपी पर हमला बोला

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग केवल नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इस तरह के बयानों से समाज में नफरत फैलाई जा रही है और बीजेपी नेता हिंसा के जरिए सत्ता पाना चाहते हैं। ये बीजेपी की मानसिकता दर्शाती है कि वो क्यो सोचते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ऐसे नेताओं को खुली छुट दे रखी है ताकि ये लोग खुलेआम ऐसी बातें करते रहें। दिनेश गुंडुराव ने बीजेपी से यतनाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक का एटीएम हैक कर साइबर ठगों ने खाते निकाले 45 हजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+