जीत के बाद बोले इमरान खान, भारत दोस्ती का एक कदम बढ़ाए, हम दो कदम बढ़ाएंगे
हम भारत का एक कदम बढ़ाए, हम दो कदम बढ़ाने को तैयार: इमरान खान
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जनरल इलेक्शन में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद इसके नेता इमरान खान ने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार उन सब मुद्दों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी, जो वादे उन्होंने मेनीफेस्टो में किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के भावी पीएम इमरान खान ने कहा कि वो भारत से दोस्ती चाहते हैं और हर मुद्दे पर बैठकर बात करने को तैयार हैं।

मैं भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहने वाला पाकिस्तानी: इमरान
इमरान खान ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें इंडिया की मीडिया ने ऐसे दिखाया जैसे उनके आ जाने से दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते खराब हो जाएंगे। इमरान खान ने कहा कि वो पाकिस्तान के एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने भारत को नजदीक से देखा है और बहुत घूमा है। खान ने कहा कि क्रिकेट की वजह से वो भारत को सबसे ज्यादा जानने वाले पाकिस्तानी हैं।

कश्मीर मुद्दा अहम
इमरान ने कहा कि दोनों देशों के बीच समस्या कश्मीर है। कई सालों से कश्मीर के लोगों ने बहुत सहा है। हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि मेज पर बैठकर कश्मीर के मसले को हल किया जाए। इमरान खान ने कहा कि भारत से बात करने को हम बिल्कुल तैयार हैं, अगर भारत की लीडरशिप एक कदम बढ़ाएगी तो हम दो कदम बढ़ाएंगे।

एक दूसरे पर इल्जाम लगाने से कुछ नहीं होगा
इमरान ने कहा कि दोष देने से कुछ नहीं होगा, भारत ये कहेगा कि पाकिस्तान उनके यहां गड़बड़ कर रहा है और हम कहें कि भारत ब्लूचिस्तान में सब करा रहा है तो इससे कुछ होने वाला नहीं है। खान ने कहा कि मसलों का हल अगर निकल सकता है तो सिर्फ बातचीत से निकल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications