कर्नाटक में भाजपा नेता ने उठाई इंदिरा कैंटीन का नाम बदलने की मांग, कांग्रेस हुई आगबबूला
बेंगलुरु, 11अगस्त। कर्नाटक में सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। इस बार विवाद की वजह कर्नाटक में इंदिरा कैंटीन है जिसे कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में शुरू किया था। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच इसको लेकर ट्वीटर पर जमकर वाकयुद्ध हुआ। वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैय्या ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही मोदी सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने पर भी बीजेपी सरकार से सवाल किया।

जानें क्यों मचा बवाल
बता दें बीते शनिवार को ट्वीटर पर ये बयानबाजी तब शुरू हुई जब भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने ट्विटर पर राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को इंदिरा कैंटीन का नाम जल्द से जल्द बदलने की सलाह दी और सीटी रवि ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से निवेदन किया कि कर्नाटक में संचालित इंदिरा कैंटीन का नाम बदलकर अन्नपूर्णेश्वरी कैंटीन सीघ्र कर दिया जाए। उन्होंने आगे लिखा इसका कोई कारण नजर नहीं आता है कि क्यों कन्नडिगों को भोजन करते समय इमरजेंसी के काले दिनों की याद दिलाई जाए।
Recommended Video
पूर्व सीएम ने दिया ये जवाब
जिस पर पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धरमैय्या जिन्होंने अपने कार्यकाल में ये इंदिरा कैंटीन शुरू की थी उन्होंने लिखा राष्ट्रीय नेताओं के नाम पर सड़कों और सरकारी भवनों का नाम रखना परंपरा है। पूर्व सीएम ने सवाल किया कि क्या बीजेपी उस स्टेडियम का नाम बदलेगी, जिसका नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है? फ्लाईओवर, जिसका नाम दीनदयाल उपाध्याय और सिटी बस कॉर्पोरेशन का नाम वाजपेजी के नाम पर रखा गया है? क्या बीजेपी इनके नाम बदलेगी?'
इंदिरा कैंटीन का नाम बदलने की बात कर भाजपा कर रही ओछी राजनीति
इसके साथ ही सिद्धरमैय्या ने लिखा इंदिरा गांधी ने जमीन सुधार अधिनियम लागू किया और गरीबी हटाने के लिए सुधारों की शुरूआत की। अगर उनके योगदान को याद रखने के लिए कैंटीन का नाम उनके नाम पर रखा गया तो इसमें गलत क्या हैं ? राज्य के पूर्व सीएम कर्नाटक बीजेपी को ओछी राजनीति और इंदिरा कैंटीन का नाम बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
ये आपकी दुष्ट मानसिकता है जिसमें बदलाव की जरूरत है
वहीं इस ट्वीटर वार में कूदते हुए कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा, बीजेपी सरकार ने इंदिरा कैंटीन की फंडिंग रोक दी है। जो चीज बदले जाने की जरूरत है, वह सीटी रवि की बुरी मानसिकता है, इंदिरा कैंटीन का नाम नहीं। ये आपकी दुष्ट मानसिकता है जिसमें बदलाव की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा सीटी रवि जो नफरत के दूत है जिसने कैंटीन का नाम बदलने की बात की है। अगर गरीब लोगों की भूख नाम बदलने से पूरी हो जाती है, तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications