कर्नाटक: बसवराज बोम्मई के CM बनने के बाद BJP की पहली कार्यकारणी बैठक, नहीं पहुंचे येदियुरप्पा
बेंगलुरु, 29 दिसंबर। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की एक बार फिर अपनी ही पार्टी बीजेपी से नाराजगी सामने आई है। मंगलवार को भाजपा कर्नाटक राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें कर्नाटक के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, केंद्रीय और राज्य के मंत्री मौजूद हुए, लेकिन इस मीटिंग से बीएस येदियुरप्पा ने दूरी बनाई। दो दिवसीय इस बैठक में येदियुरप्पा अनुपस्थित रहे। बता दें कि येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और बसवराज बोम्मई के कार्यभार संभालने के बाद यह राज्य में भाजपा की पहली कार्यकारिणी की बैठक है।

दिलचस्प बात तो ये है कि बीएस येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने भी बैठक को मिस कर दिया। कई मीडियो रिपोर्ट्स का कहना है कि येदियुरप्पा और उनके बेटे दुबई में छुट्टियां मनाने गए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सीएन अश्वत्नारायण भी 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए मीटिंग में शामिल नहीं हुए। गौरतलब है कि कर्नाटक के सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में शासन, पार्टी निर्माण और हाल के चुनावी परिणामों पर चर्चा करने के लिए निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: खतरे का अलर्ट! 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 9195 केस, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 781
जानकारों का मानना है कि बीएस येदियुरप्पा के हाथ से सीएम की कुर्सी छिनने की असली वजह कोरोना वायरस महामारी थी। इस साल 2021 में कोरोना कर्नाटक पर कहर बनकर टूटा था। श्मशान घाट से सोशल मीडिया पर सामने आई लाशों की लंबी लाइन देख लोग भड़क गए थे। येदियुरप्पा सरकार के पर कोरोना वायरस के खिलाफ बुरी तरह फेल रहने के भी आरोप लगे थे। वहीं वर्ष की शुरुआत में भी राज्य में मूसलाधार बारिश, कोरोना मामलों में बढ़ोतरी जैसी कई घटनाओं ने येदियुरप्पा के लिए नकारात्मक माहौल तैयार किया।












Click it and Unblock the Notifications