'कांग्रेस MUDA घोटाले से जनता का ध्यान हटाने के लिए सावरकर को निशाना बना रही है', बोले कर्नाटक भाजपा प्रमुख
MUDA Scam: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह MUDA घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को निशाना बना रही है।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को दावा किया कि सावरकर मांस खाते थे और गोहत्या के खिलाफ नहीं थे।वह एक तरह से आधुनिक थे। जिसपर कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने कहा, ''यह हमारे राष्ट्रीय नायकों के साथ विश्वासघात है!

बी वाई विजयेंद्र ने कहा, ''सत्ता के लालच में कांग्रेस सरकार ने MUDAS घोटाले में अपने भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए वीर सावरकर को शर्मनाक तरीके से निशाना बनाया है। जनता को गुमराह करने की यह हताशापूर्ण चाल है।''
बी वाई विजयेंद्र बोले- सावरकर पर हमला नहीं, ये हर भारतीय का अपमान है
बी वाई विजयेंद्र ने आगे कहा कि भाजपा तब तक लड़ेगी जब तक कांग्रेस के "भ्रष्ट नेताओं" को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता। उन्होंने कहा, "यह केवल सावरकर पर हमला नहीं है, बल्कि हमारे देश के बलिदानों को महत्व देने वाले हर भारतीय का अपमान है। जैसा कि वीर सावरकर ने खुद कहा था, 'स्वतंत्रता कभी दी नहीं जाती, इसे हमेशा लिया जाता है। कोई भी झूठ या भटकाव सच्चाई को नहीं छिपा पाएगा, और हम तब तक लड़ेंगे जब तक आपके भ्रष्ट नेताओं को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता!''
लोकायुक्त पुलिस ने 27 सितंबर को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती बी एम और अन्य के खिलाफ MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की। ईडी ने भी MUDA द्वारा उनकी पत्नी को 14 साइटों के आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के बराबर एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications