Karnataka Bandh: कर्नाटक बंद आज, जानिए क्या खुला है और क्या बंद? देखें पूरी लिस्ट
Karnataka Bandh: कर्नाटक के बेंगलुरु में आज केएसआरटीसी ड्राइवर पर महाराष्ट्र में हुए हमले और 'ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस बिल' के विरोध में राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है। कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) के बस कंडक्टर पर मराठी न बोलने के कारण हमला किया गया था। ये बंद उसके विरोध में है। मालूम हो कि कर्नाटक बंद आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक का है।

आइए जानते है कि आज क्या-क्या खुला है और क्या-क्या है बंद? (Karnataka Bandh)
क्या खुला है?
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित रहेगा, BMTC and KSRTC की बसें कम दिख रही हैं , हालांकि प्राइवेट टैक्सी और ऑटो चल रह है लेकिन बंद की वजह से कुछ रूटस पर सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
- सरकारी दफ्तर खुले हुए हैं
- नम्मा मेट्रो हमेशा की तरह चल रही है।
- सभी अस्पताल, मेडिकल स्टोर और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं खुली हुई हैं।
- ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने समय पर ही चल रही हैं।
- पेट्रोल पंप खुले हुए हैं।
- दूध की आपूर्ति वितरण बाधित नहीं है।
- होटल और रेस्तरां बैंगलोर होटल एसोसिएशन के अनुसार खुले हुए हैं
- फ़ार्मेसी और आवश्यक सामान की दुकानें खुली हुई हैं।
क्या बंद रहेगा? (Karnataka Bandh)
- कई स्कूल-कॉलेजों ने बंद का ऐलान किया है, कई प्राइवेट कॉलजों में आज छुट्टी कर दी गई है।
- एपीएमसी बाजार - कृषि बाजार बंद हैं।
- सिनेमा थिएटर और फिल्म उद्योग - फिल्म चैंबर और थिएटर बंद का पालन कर सकते हैं, हालांकि अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ हैष
- शॉपिंग मॉल और खुदरा दुकानें कुछ स्थानों पर बंद हैं।
- स्ट्रीट वेंडर और छोटे व्यवपारियों ने फिलहाल दुकानें बंद की है।
मैसूर में बोलते हुए कन्नड़ समर्थक नेता वटल नागराज ने बंद की सफलता सुनिश्चित करने की कसम खाई है। एक पब्लिक रैली में उन्होनें निम्नलिखित मुद्दों को उठाया और कहा कि ये बंद इन बातों के खिलाफ है।
- कन्नड़ विरोधी गतिविधियों के लिए एमईएस (महाराष्ट्र एकीकरण समिति) पर प्रतिबंध।
- कलसा-बंडूरी महादयी परियोजना का तत्काल क्रियान्वयन।
- कन्नड़ लोगों को परेशान करने के आरोपी मराठी समूहों के खिलाफ कार्रवाई।
- कर्नाटक में हिंदी थोपे जाने का विरोध।
More From
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications