अमित शाह ने रद्द की रैली, रेड्डी ब्रदर्स के साथ मंच पर नहीं दिखेंगे, कांग्रेस ने साधा निशाना

बैंगलुरूः भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को कर्नाटक के बेल्लारी जिले में होने वाली रैली में नहीं दिखे। अमित शाह ने अपने दौरे को रद्द कर दिया। कहा जा रहा है कि अमित शाह खनन माफिया रेड्डी ब्रदर्स के साथ मंच साझा नहीं करना चाहते हैं। बता दें, भाजपा ने रेड्डी ब्रदर्स और उनके सगे-संबंधियों समेत सात लोगों को टिकट दिया है और इससे भाजपा के कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

karnataka assembly elections 2018 amit shah cancels bellary rally not share stage with reddy brothers

वहीं, अमित शाह ने अपनी रैली को रद्द किया तो वहीं सिद्धारमैया ने भाजपा पर हमला बोला। सिद्धारमैया ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने निशाना साधा।

बता दें, कुछ समय पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि उन्होंने रेड्डी ब्रदर्स को माफ़ कर दिया है। सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा के इस बयान पर तीखा हमला भी किया। सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रेड्डी ब्रदर्स कर्नाटक के इतिहास में सबसे बड़े अपराधी हैं। भाजपा ने उन्हें फिर से गले लगा लिया है। उनके सात लोगों को बीजेपी ने टिकट दिया है।

भाजपा और येदियुरप्पा पर निशाना साधते हुए सिद्दारमैया ने कहा कि येदियुरप्पा के अपने बेटे को टिकट नहीं मिला है इसका मतलब ये होता है कि कोई भी आसानी से समझ सकता है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य(कर्नाटक) में रेड्डी ब्रदर्स ही शासन करेंगे। ये एक और बात है कि बीजेपी कभी कर्नाटक में सत्ता में नहीं आएगी।"

यह भी पढ़ें- अमेरिकी संस्था ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता में गिरावट पर उठाए सवाल

सिद्दारमैया ने निशाना साधा तो येदियुरप्पा ने भी उन पर जवाबी हमला बोला। येदियुरप्पा ने कहा कि, "जनार्दन रेड्डी को छोड़कर बाकी रेड्डी भाई हमारे साथ हैं। जनार्दन ने विधानसभा चुनावों के लिए कोई टिकट नहीं मांगा। कर्नाटक के बेल्लारी और कुछ अन्य जिलों में मदद करने जा रहे हैं जहां हम जनार्दन के कारण आसानी से 15-20 सीटें जीत सकते हैं ... लोग खुश हैं कि वो हमारा समर्थन कर रहे हैं।''

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव में वोट देना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार- माल्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+