Karnataka Election 2023: तारीखों का ऐलान, 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को रिजल्ट

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। जिसके तहत सभी सीटों पर 10 मई को एक साथ वोटिंग होगी।

Karnataka Election

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इस बार राज्य में एक ही चरण में चुनाव होंगे, जिसके तहत 10 मई को वोटिंग करवाई जाएगी। इसके बाद 13 मई को वोटों की गिनती होगी। इस घोषणा के साथ ही कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

कर्नाटक में 58282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में लग रहा था कि चुनाव दो चरणों में होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने सभी सीटों पर एक साथ मतदान करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे। चुनाव आयोग ने साफ किया कि उनकी कोशिश रहेगी कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हों। इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।

ये हैं चुनाव से संबंधित अहम तारीखें-
13 अप्रैल: कर्नाटक चुनाव की अधिसूचना जारी होगी
20 अप्रैल: नामांकन करने की आखिरी तारीख
21 अप्रैल: नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
24 अप्रैल: नामांकन वापसी की आखिरी तारीख
10 मई: सभी 224 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग
13 मई: वोटों की गिनती

क्या था पिछला रिजल्ट?
कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं। साल 2018 के परिणाम में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। हालांकि बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद कांग्रेस ने 80 और जेडीएस ने 37 सीटों पर कब्जा जमाया। शुरुआत में बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन ने बाजी मारी। इस गठबंधन में एचडी कुमारस्वामी को सीएम की कुर्सी मिली।

एक की साल में पलटी बाजी
कुमारस्वामी ज्यादा दिन तक सरकार नहीं चला पाए। सालभर बाद बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा किया और बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने। बाद में उनको बीजेपी हाईकमान ने हटा दिया। इसके साथ ही बसवराज बोम्मई ने सीएम की कुर्सी संभाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+