स्पेशल-16 के जरिये कर्नाटक का किला फतह करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष रोड-शो और रैलियां तो कर ही रहे हैं, साथ ही मंदिर भी गए। राहुल गांधी जहां कर्नाटक में लोगों के बीच पहुंचकर वहां पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने की कवायद कर रहे हैं। वहीं बीजेपी आलाकमान भी इस चुनावी रणनीति में जुट पूरी तरह से जुट गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक को लेकर बेहद खास प्लान बनाया है। बीजेपी के 'चाणक्य' अमित शाह ने कर्नाटक का किला फतह करने के लिए 'स्पेशल-16' की रणनीति तैयार की है। आखिर क्या है बीजेपी अध्यक्ष का ये खास प्लान, जानिए आगे।

कर्नाटक को लेकर शाह ने बनाया ये खास प्लान

कर्नाटक को लेकर शाह ने बनाया ये खास प्लान

कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कमान संभाल ली है। फरवरी में कर्नाटक का दौरा कर चुके अमित शाह ने चुनाव में मजबूत दावेदारी के लिए फुल प्रूफ प्लान बनाया है। इसके लिए अमित शाह ने 55 लोगों की पूरी टीम तैयार की है। इस टीम में 16 केंद्रीय मंत्री, 24 सांसद समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल किए गए हैं। इन दिग्गज नेताओं को चुनावी रणनीति के तहत खास जिम्मेदारी सौंपी गई है।

16 मंत्रियों की टीम को दी गई अहम जिम्मेदारी

16 मंत्रियों की टीम को दी गई अहम जिम्मेदारी

कर्नाटक को लेकर अमित शाह की रणनीति पर गौर करें तो उन्होंने 16 केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इन मंत्रियों को चार-चार विधानसभा सीटों का जिम्मा दिया गया है। जिन केंद्रीय मंत्रियों को ये जिम्मेदारी दी गई है, उनमें जेपी नड्‌डा, धर्मेंद्र प्रधान, मनोज सिन्हा, सत्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह शेखावत, पीपी चौधरी, सीआर चौधरी, डॉ. महेश शर्मा, अर्जुन राम मेघवाल, शिव प्रताप शुक्ल, पोन राधाकृष्णन, थावरचंद गहलोत, मनसुख मंडाविया, बीरेंद्र कुमार का नाम शामिल है।

कर्नाटक चुनाव के नतीजों का क्या होगा असर

कर्नाटक चुनाव के नतीजों का क्या होगा असर

कर्नाटक में फतह के लिए जहां अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रियों की अहम जिम्मेदारी दी है, वहीं कर्नाटक बीजेपी को चुनाव में पूरा जोर लगाने के लिए कह दिया है। यूपी की दो लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपुर में जिस तरह से बीजेपी को शिकस्त मिली उसके बाद पार्टी आगामी चुनावों की खास तैयारी में जुट गई है। अमित शाह का चुनावी प्लान उसी योजना का हिस्सा है।

क्या पहले कराए जाएंगे लोकसभा चुनाव?

क्या पहले कराए जाएंगे लोकसभा चुनाव?

इस बीच एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि कर्नाटक में पार्टी के प्रदर्शन का असर इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव पर भी जरूर होगा। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को पहले कराने पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के नतीजों के प्रदर्शन पर ही निर्भर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+