कर्नाटक: स्टोव फटने से दुकान में लगी आग, 4 बच्चों की मौत
गुलबर्ग। कर्नाटक के गुलबर्ग जिले में एक दुकान में स्टोव फटने से चार बच्चों की झुलस कर मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र 3 से 4 साल के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुलबर्ग जिले के चिंचोली में सोमवार शाम एक दुकान में स्टोव फटने सए आग लग गई। घटना के समय दुकान में 4 बच्चे मौजूद थे जो कि बुरी तरह झुलस गए। इससे पहले की इन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता मासूमों ने दम तोड़ दिया।
स्टोव कैसे फटा, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को मासूमों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications