कर्नाटक: बागी विधायकों ने पुलिस को लिखा पत्र, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद से हमें खतरा है

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की मुश्किल और बढ़ गई है। मुंबई के होटल में ठहरे सभी 14 बागी विधायकों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से खतरा बताया है। इस बाबत इन तमाम विधायकों ने पवई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई है। तमाम बागी विधायकों ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमारा मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद या किसी भी कांग्रेस के प्रतिनिधि, चाहे वह महाराष्ट्र का हो या कर्नाटक का, हम उससे नहीं मिलना चाहते हैं। इन तमाम राजनेताओं से हमे खतरा है। इस पत्र र पर सभी बागी विघायकों के नाम दर्ज हैं।

mallikarjuna kharge

इस पूरे संकट से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने रविवार को इस बात का भरोसा जताया था कि हमारे सभी विधायक कांग्रेस पार्टी से चुने गए हैं और वह लंबे समय से वहां हैं, वे अपने डोमेन में टाइगर की तरह से लड़े हैं। शिवकुमार ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव के समय, वे कानून से भी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। कानून बहुत स्पष्ट है। अगर वे विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करते हैं, तो वे अपनी सदस्यता खो देंगे। कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार है। हमें संकेत मिल रहे हैं कि वे हमारी सरकार को बचा लेंगे।

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार हो गए हैं तो वहीं बीजेपी राज्य प्रमुख येदुरप्पा वह फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सोमवार तक का इंतजार कर रहे हैं। दोनों तरफ से विधायकों को अपने खेमे में बनाए रखने के लिए जोड़तोड़ की कोशिशें जारी हैं। एक तरफ पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायकों को जोड़ने की कोशिशों में जुटे हैं तो बीजेपी के सीनियर लीडर बीएस येदुरप्पा ने पार्टी के विधायकों के साथ लंच किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+