सीमापुरी हिंसा मामले में गिरफ्तार 11 आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में
नई दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इन सभी 11 आरोपियों को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने इस सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा दरियागंज में हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों को पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने इन आरोपियों को 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुरुआत में 10 लोगों को पकड़ा गया था लेकिन बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि प्रदर्शन और हिंसा के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से आठ नाबालिगों को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए इन लोगों में से 15 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
दरियागंज हिंसा में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आरोपि अशफाक, इरफानुद्दीन, अब्बास, अतहर, आसिफ, शब्बीर अहमद, दानिश मलिक, रेहान खान, हैदर अली, जैद, फुरकान, दानिश, शमशेर शान, मोहम्मद अली और आमिर के रूप में की गई है।
उधर गाजियाबाद के चार थानों (साहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर और कोतवाली थाना) में 3600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। समाजवादी पार्टी (SP) के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अब तक 66 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल शुक्रवार को लोनी और मुरादनगर में पुलिस पर पथराव हुआ था, उसी मामले में केस दर्ज हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications