इंटरनेट पर लीक हुई सनी लियोनी की बायोपिक ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी', फिल्‍म में है पोर्न स्‍टार बनने की पूरी कहानी

नई दिल्‍ली। एक जमाने की पोर्न सुपर स्‍टार और अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सनी लियोनी की बायोपिक 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' Zee 5 पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्‍म में दिखाया गया है कि सिख परिवार में जन्‍मी करनजीत कौर कैसे पोर्न इंडस्‍ट्री की सुपर स्‍टार बन गई। फिल्‍म को अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन वहीं इसकी कमाई को लेकर एक बुरी खबर है। जी हां फिल्‍म इंटरनेट पर लीक भी हो गई है। फिल्‍म को पाइरेसी साइट तमिलरॉकर्स ने लीक किया है। आपको बता दें कि तमिलरॉकर्स इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों को लीक करने के चलते सुर्खियों में रह चुका है। हाल ही में इस वेबसाइट को रजनीकांत के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था जब इस साइट पर रजनीकांत की फिल्म 'काला' को लीक करने की अफवाह सामने आई थी। इसके अलावा तमिलरॉकर्स पर ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे स्टारर वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स' लीक हुई थी।

अपने बायोपिक में खुद काम कर रही है सनी लियोनी

अपने बायोपिक में खुद काम कर रही है सनी लियोनी

सनी लियोनी कभी भी भी अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात करने से नहीं डरी हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी बायोपिक को साइन करने से पहले जरा भी नहीं सोचा। कुछ समय पहले सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म पर बात करते हुए कहा था कि, 'Zee एक अच्छी स्टोरी चाहता था और मेरी लाइफ में पहले ही कई अलग तरह के वाकये हो चुके हैं। मेरे बच्चे इस सीरिज का हिस्सा नहीं है, हो सकता है उन्हें अगली सीरिज में रखा जाए। अगर लोगों का फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिलेगा तो हम दूसरे सीजन के बारे में भी सोचेंगे।'

फिल्‍म में हैं ये सितारे भी

फिल्‍म में हैं ये सितारे भी

सनी के अलावा इस सीरीज में राज अर्जुन, सौजनी, करमवीर लांबा, बिजय, ग्रुशा कपूर जैसे अन्य कई सितारे भी लीड भूमिका में हैं। बायोपिक में करनजीत कौर से सनी बनने तक के सफर को दिखाया गया है। जिसे सनी बनने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। करनजीत कौर के टीनेजर में परिवार के आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण उसे कैसे एक एडल्ट मूवी स्टार बना दिया, यह भी बायोपिक में दिखाया गया है।

बचपन से धार्मिक स्‍वभाव की थीं सनी लेकिन...

बचपन से धार्मिक स्‍वभाव की थीं सनी लेकिन...

कुछ दिनों पहले सनी के बारे में एक बात सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि करनजीत यानी सनी बचपन से ही काफी धार्मिक स्वभाव की थीं और वो गुरुद्वारे में भजन गाया करती थीं। इसके साथ ही सनी को सपना एक नर्स बनने का था लेकिन हालातों की वजहों से उन्हें पॉर्न इंडस्ट्री में आना पड़ा था। इस इंडस्ट्री में आने के लिए उन्होंने अपने परिवार से भी बगावत कर ली थी। इसके अलावा बोल्ड बैकग्राउंड की वजह से उन्हें कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।

देखिए 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' का अनकट ट्रेलर

ट्रेलर देखिए और कमेंट बॉक्‍स में अपनी प्रतिक्रिया दीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+