सैफ अली खान की पुरानी फोटो पर आया करीना को प्यार, मंसूर पटौदी के साथ खिंची थी तस्वीर
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रहे मंसूर अली खान पटौदी की पांच जनवरी यानी मंगलवार को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर करीना कपूर ने अपने ससुर को याद किया है। उन्होंने अपने पति सैफ अली खान के साथ उनकी तस्वीर शेयर की है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सैफ अली खान और उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसमें सैफ अली खान काफी कम उम्र के हैं। करीना कपूर ने तस्वीर के साथ दो हार्ट इमोजी बनाए हैं।

टाइगर पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ ने अपनी फिल्म एजेंट विनोद उन्हें समर्पित की थी। सैफ अली खान ने अपने पिता साल 2011 में हुई मृत्यु के तुरंत बाद इसे जारी किया था। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया था कि, 'सैफ अली खान अपने पिता की बायोपिक करना पसंद करेंगे, वहीं उनकी मां शर्मिला टैगोर को ये लगता है कि रणबीर कपूर बायोपिक के लिए सही है। अगर मैं अपने पिता की बायोपिक करुगा तो मैं बहुत भाग्यशाली होगा। मेरे पिता बहुत ही एक स्टाइलिश व्यक्ति थे।
सैफ अली खान आगे बताया कि, 'मेरे पिता का बोलने का रवैया, उनका सिगरेट पीने का तरीका और उनकी बॉडी लैंग्वेज को कौन कॉपी करता है? मेरी ये ही सबसे ज्यादा चिंता है। मेरी अम्मा (शर्मिला टैगोर) को लगता है कि मेरे पिता की बायोपिक फिल्म के लिए रणबीर कपूर सही लगते हैं। ये बात सही हैं रणबीर कपूर के पास मेरे पिता जैसा लंबा चेहरा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसे क्रिकेट पसंद है। मेरे पिता पर बनने वाली फिल्म एक शानदार कहानी होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म को वरुण वी शर्मा ने डायरेक्ट किया है साथ ही इस फिल्म को इसी साल 28 फरवरी को रिलीज होगी। साथ ही सैफ अली खान 'गो गोवा गॉन 2', 'भूत पुलिस', 'पवन कृपलानी' और 'आदिपुरुष' फिल्म में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications