करीना कपूर ने बताई पति सैफ की इरिटेटिंग आदत, हर बात पर कहते हैं "ना"

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ पटौदी पैलेस में अपना 39वां जन्मदिन मनाया है। जहां सब करीना के जन्मदिन की तस्वीरें देखने में व्यस्त हैं, वहीं करीना ने सैफ की ऐसी आदत का खुलासा किया है, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

करीना ने सैफ की इस आदत के बारे में चैट शो लव लाफ लाइव में बताया। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार करीना ने कहा कि कैसे सैफ हर चीज के लिए ना कर देतें हैं और फिर कुछ समय बाद हां कहते हैं।

kareena

करीना ने कहा, "उनकी हर चीज के लिए पहली प्रतिक्रिया 'ना' होती है। मैं भी सैफ से कहती हूं कि आप क्या करना चाहते हैं? क्या हमें ये पसंद करना चाहिए या ट्राइ करना चाहिए? उनकी प्रतिक्रिया होती है 'नहीं'। क्या मैं सोफे को कवर कर दूं। नो... और फिर अचानक तीन घंटे बाद वो मैसेज करके कहते हैं, हां, मुझे लगता है कि तुम्हें सोफे को कवर करना चाहिए। तो मैंने कहा कि जब मैं ये बात कह रही थी, तो आप हमेशा 'ना' क्यों कहते हैं।"

करीना ने बताया कि वह कैसे अपनी शाम को बिताना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "आमतौर पर हमारी शाम ऐसी होती हैं कि वो पढ़ रहे होते हैं और कई सारी मोमबत्तियां जल रही होती हैं। हम डिनर जल्दी कर लेते हैं, साढ़े सात से आठ बजे तक। वास्तव में सप्ताह में 3 बार, वे कहते हैं, चलो खाना बनाते हैं, वाइन की बोतल ले आते हैं, चैट करते हैं। तैमूर भी वहीं भाग रहा होता है, हम उसके साथ बैठते हैं, खेलते हैं।" करीना ने कहा कि वह फिल्मी पार्टियों में जाना अधिक पसंद नहीं करती हैं, उनके फिल्म सर्कल में अधिक दोस्त भी नहीं हैं। उनके अधिकतर वो ही लोग दोस्त हैं जो अभिनताओं के परिवार से आते हैं।

करीना के पटौदी पैलेस में आयोजित जन्मदिन पर उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी शिरकत की। उन्होंने इसकी कई तस्वीरें और विडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। एक तस्वीर में करीना और सैफ एक दूसरे को किस कर रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में करीना ने तैमूर को अपनी गोद में लिया हुआ है। करीना की दो आने वाले फिल्मों अंग्रेजी मीडियम और गुड न्यूज का काम पूरा हो चुका है। वह जल्द ही करण जोहर की फिल्म तख्त की शूटिंग शुरू करेंगी। फिलहाल वह डांस इंडिया डांस शो में जज के तौर पर दिखाई दे रही हैं।

वहीं सैफ अपनी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की सफलता का आनंद ले रहे हैं। जो अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित हुई है। वह कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं, जिनमें लाल कप्तान, जवानी जानेमन और तन्हाजी: द अनसंग वारियर शामिल हैं। वह दिल बेचारा फिल्म में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+