पटौदी खानदान के छोटे नवाब से अस्पताल मिलने पहुंचे Big B तैमूर, तस्वीरें वायरल

Kareena Kapoor Blessed with Baby Boy, Taimur Ali Khan reaches hospital to meet newborn brother: मुंबई। पटौदी खानदान को छोटे साहबजादे तैमूर अली खान आज 'बिग ब्रदर' बन गए हैं। जी हां बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान ने आज अपने और सैफ के दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वो और बच्चा दोनों इस वक्त पूरी तरह से स्वस्थ हैं, करीना ने बेटे को जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिया है। जहां अब से थोड़ी देर पहले तैमूर अली खान अपने छोटे भाई से मिलने पहुंचे हैं। तैमूर के अस्पताल पहुंचने की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मालूम हो कि साल 2016 में करीना ने तैमूर को जन्म दिया था।

Recommended Video

    पटौदी खानदान के छोटे नवाब से अस्पताल मिलने पहुंचे Big B तैमूर, तस्वीरें वायरल
    करीना ने दूसरे बेटे को दिया जन्म

    करीना ने दूसरे बेटे को दिया जन्म

    हाल ही में करीना की एक पोस्ट बहुत वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था कि अम्मा से ज्यादा आपको कई प्यार नहीं कर सकता है। अपने सपनों का पीछा करो और अपने जीवन में वह सब करो, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आए। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, माई टिम।'

    यहां देखें: न्यू बार्न भाई से अस्पताल मिलने पहुंचे तैमूर

     सैफ अली खान आज चौथी बार पिता बने

    सैफ अली खान आज चौथी बार पिता बने

    गौरतलब है पांच साल की डेटिंग के बाद करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी। वो सैफ की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका अमृता से तलाक हो गया था। इस शादी से भी सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। इस तरह से सैफ अली खान आज चौथी बार पिता बने हैं।

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    मालूम हो कि सैफ ने अगस्त 2020 में करीना के गर्भवती होने का खुलासा किया था। सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'

    प्रेग्नेंसी के दौरान करीना पूरी तरह तरह से रहीं एक्टिव

    प्रेग्नेंसी के दौरान करीना पूरी तरह तरह से रहीं एक्टिव

    यहां बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान करीना पूरी तरह से सोशल मीडिया, पार्टी और इवेंट में एक्टिव रहीं, वो ना तो अन्य गर्भवती महिलाओं की तरह रेस्ट करते दिखीं और ना ही लोगों से दूर रहीं, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी काल को पूरी तरह से इंज्नाय किया और लोगों के सामने एक नई मिसाल भी पेश की। उन्होंने महिलाओं को संदेश दिया कि गर्भावस्था कोई रोग नहीं है, बल्कि इस खूबसूरत जर्नी को आप योग, चिंतन और खुश रहकर खुशनुमा बना सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+