PIC: करीना-सैफ के घर क्रिसमस सेलिब्रेशन, पार्टी में 'टर्की' के चटखारे लेते दिखे तैमूर

मुंबई। Kareena Kapoor hosted a Christmas dinner: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर(Kareena Kapoor) ने क्रिसमस(Christmas) के मौके पर आज अपने बेटे तैमूर (Taimur) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ फोटो शेयर की है। हर साल की तरह सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी(Christmas party) होस्ट की। करीना ने जो फोटो शेयर की है उसमें तैमूर टर्की खाते दिख रहे हैं। फोटो के दौरान जहां सैफ और करीना पोज दे रहे हैं लेकिन तैमूर खाने में व्यस्त हैं।

Recommended Video

    Christmas 2020: Amitabh Bachchan, Kareena समेत तमाम celebs ने ऐसे किया सेलिब्रेट | वनइंडिया हिन्दी
    कपूर खान और सैफ अली खान ने दी क्रिसमस पार्टी

    कपूर खान और सैफ अली खान ने दी क्रिसमस पार्टी

    करीना कपूर को शेयर करते हुए बताया कि वह तैमूर अली खान का फोकस टर्की(टर्की पक्षी का मांस) खाने में लगा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा,कोई तुर्की को पसंद कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंमे चिकन, ब्लास्ट और क्रिसमस ट्री वाले इमोजी को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ मेरी क्रिसमस भी लिखा है। ये तस्वीर करीना कपूर खान और सैफ अली खान द्वारा आयोजित क्रिसमस पार्टी के दौरान की है।

    करिश्मा कपूर समेत कई सितारे रहे मौजूद

    करिश्मा कपूर समेत कई सितारे रहे मौजूद

    करीना ने अपने घर की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं,जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं। करीना की शेयर तस्वीरों में करिश्मा कपूर, सैफ अली खान , सोहा अली खान (Soha Ali Khan), कुणाल खेमू, अदार पूनावाला और नाताशा पूनावाला नजर आ रहे हैं। लोगों ने करीना की फोटो को काफी पसंद किया है। तस्वीरों मे सभी ने सेंटा कैप पहनी हुई है। फोटो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा कि वह खास और फजी एहसास, आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई।

    बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में क्रिसमस को किया सेलिब्रेट

    बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में क्रिसमस को किया सेलिब्रेट

    क्रिसमस को बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और इस मौके पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। हर साल की तरह सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी होस्ट की, जिसमें करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा कपूर के साथ पहुंचीं तो वहीं कुणाल खेमू अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ यहां पहुंचे। करीना ने इंस्टाग्राम पर डिनर टेबल पर बैठे हुए क्रिसमस की फोटो शेयर की।

    बच्चन परिवार में भी क्रिसमस की धूम

    बच्चन परिवार में भी क्रिसमस की धूम

    आपको बता दें कि करीना अपने दूसरे बच्चे को साल 2021 मार्च में जन्म देने वाली हैं। गर्भावस्था के दौरान भी करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो लगातार पार्टी कर रही हैं, इंटरव्यू दे रही हैं और फोटो सेशन करा रही हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी क्रिसमस की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है। हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक करने वाली नव्या ने जो फोटो शेयर की उसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और उनके दोनों बच्चे अगस्त्या नंदा और नव्या नंदा नजर आ रही हैं।

    क्रिसमस के बधाई संदेश में भी कंगना ने दिखाए तेवर, बोलीं- सिर्फ हिन्दु त्योहारों का सम्मान करने वालों को बधाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+