किताब का दावा-कभी राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर खान
नई दिल्ली। एक वक्त था जब गांधी और कपूर परिवार काफी करीब हुआ करते थे, वक्त बदला और दोनों ही परिवार में दूरियां आ गईं लेकिन एक बार फिर से दोनों ही फैमिली के रिश्तों की बातें लोगों के बीच सुर्खियां बनी है, वजह है पत्रकार रशीद किदवई की नई किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स', जिसमें उन्होंने दोनों ही परिवार की दोस्ती के बारे में काफी कुछ लिखा है।

राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर खान
किताब में एक मजेदार बात का भी जिक्र है, किदवई ने लिखा है कि राज कपूर की पोती और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर ने 2002 में राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया था और अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के एक चैट शो में कहा था कि अगर मौका मिला तो वो राहुल गांधी के डेट करना चाहेंगी।

'ये मुलाकात काफी दिलचस्प होगी'
करीना ने कहा था कि मैंने उनकी तस्वीर पेपर में देखी थी। मुझे नहीं पता कहना चाहिए कि नहीं....यह विवादित है...राहुल गांधी....मुझे उन्हें जानने-समझने में कोई दिक्कत नहीं है,हम दोनों ही लोग दो अलग-अलग फील्ड से हैं और मुझे लगता है कि ये मुलाकात काफी दिलचस्प होगी।

2009 में करीना अपने इस बयान से पलट गईं
हालांकि साल 2009 में करीना अपने इस बयान से पलट गईं और जब उनसे राहुल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अरे वो बहुत पुरानी बात है, मैंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि हम दोनों के सरनेम मशहूर हैं, मैं किसी दिन उनकी मेजबानी करना चाहूंगी, उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहूंगी लेकिन डेट नहीं करना चाहूंगी।

राहुल भी देखते थे करीना की फिल्में
किदवई के ये भी लिखा है कि राहुल गांधी भी करीना को पसंद करते थे और इसी कारण वो उनकी फिल्में फर्स्ट डे और फर्स्ट शो देखते थे। फिलहाल किदवई की इस किताब के जिक्र पर करीना और राहुल गांधी दोनों ही ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन कपूर और गांधी परिवार के जिक्र के चलते इस किताब के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
देखें वीडियो
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications