डूबते जहाज से निकले कर्ण सिंह के पुत्र, बैठे भाजपा की नैया पर
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)जम्मू-कश्मीर विधानसभा के होने वाले चुनाव से पहले हवा के रुख को भांपते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री करण सिंह के पुत्र अजातशत्रु सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले करण सिंह के दूसरे पुत्र विक्रमादित्य सिंह मुफ्ती मुहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से जुड़े थे।

अजातशत्रु सिंह नेशनल कांफ्रेस में थे। उन्होंने डूबते जहाज से एक तरह से अपने को बचा लिया। माना जा रहा है कि इस बार नेशनल कांफ्रेंस विधान सभा चुनाव में बुरी तरह से हारेगी।
कर्ण सिंह कांग्रेस में
बता दें कि डॉ. कर्ण सिंह कांग्रेस में हैं। अजातशत्रु सिंह नेशनल कान्फ्रेंस के विधायक भी रहे हैं। कुछ समय पहले डॉ सिंह के बड़े बेटे विक्रमादित्य सिंह ने पीडीपी का दामन थामा है। पीडीपी चाहती है कि वे अपने भाई के खिलाफ ही लड़ें। पर, इस बात की संभावना कम है।
कुछ समय पहले मुफ्ती मुहम्मद सईद और सांसद महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में विक्रमादित्य सिंह ने पीडीपी ज्वाइन की थी। उऩका जम्मू क्षेत्र में है।विक्रमादित्य बिजनेसमैन हैं। उऩके हिमाचल प्रदेश में कई होटल हैं। विक्रमादित्य नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अभी तय नहीं है कि अजातशत्रु का कहां से लडेंगे।
जानने वाले जानते हैं कि अब भी राज्य में सब लोग करण सिंह को को बेहद सम्मान की नजरों से देखते हैं। करण सिंह तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे तो राजधानी में ही रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications