'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को निकालने से करण जौहर को जानें कितने करोड़ों का हुआ नुकसान?

मुंबई, अप्रैल 17: बॉलीवुड एक्‍टर कार्ति‍क आर्यन को ब्लैकलिस्‍ट करेत हुए फिल्‍म दोस्‍ताना 2 से धर्मा प्रोड्क्‍शन ने बाहर निकाल दिया है। हिंदी फिल्‍मों में लीड रोल से मुख्‍य एक्‍ट्रेस-एक्‍टर को बदलना आम बात है। लेकिन फिल्‍मी इंडस्‍ट्री में ये पहली बार हुआ है कि किसी पॉपुलर लीड एक्‍टर पर गंभीर आरोप लगाकर निकाला गया हो।ऐसे में कई फेमस फिल्‍म मेकर्स के साथ काम कर रहे कार्तिक आर्यन के साथ ऐसा व्‍यवहार आश्‍चर्यजनक है। ऐसा तब है ज‍बकि धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर को 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को आउट किए जाने से करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

करन जौहन ने कार्तिक आर्यन को इस कारण से किया फिल्‍म से बाहर

करन जौहन ने कार्तिक आर्यन को इस कारण से किया फिल्‍म से बाहर

बता दें धर्मा प्रोडक्शन के सूत्रों ने मीडिया में खुलासा किया कि एक्‍टर कार्तिक आर्यन को अनप्रोफेशलन होने और फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने के बाद फिल्‍म की स्क्रिप्ट में दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए बाहर निकाला गया है जबकि कि धर्मा प्रोडक्शन को इसके लिए बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। खबर ये है कि कार्तिक आर्यन के नखरों के कारण प्रोड्यूसर डायरेक्‍टर करन जौहर ने आगे कभी भी कार्तिक के साथ न काम करने का फैसला किया है।

करण जौहर को कार्तिक को दोस्‍ताना से निकालने जाने पर दो करोड़ का हुआ नुकसान

करण जौहर को कार्तिक को दोस्‍ताना से निकालने जाने पर दो करोड़ का हुआ नुकसान

एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कार्तिक आर्यन के क्रिएटिव डिफरेंसेज और जाह्नवी कपूर से मतभेद के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कार्तिक के नखरों से तंग आकर करन जौहर ने दोस्‍ताना 2 से एक्‍टर को निकाल बाहर किया है। भले ही उन्‍हें इसके लिए लगभग 2 करोड़ का घाटा सहना पड़ रहा है। धर्मा प्रोड्क्‍शन के सूत्रों ने एबीपी न्‍यूज को दिए बयान में राज खोला कि इससे "लगभग 20 करोड़ रुपये के नुकसान" हुआ है। शाहरुख खान समेत बड़े स्‍टार्स के साथ बड़े बजट की फिल्‍म बनाने वाले करण जौहर के लिए 20 करोड़ रुपये की रकम कोई बड़ी रकम नहीं है लेकिन कार्तिक के बाहर जाने से फिल्‍म की लागत दोगुनी हो गई है।

कार्तिक आर्यन फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट को लेकर थे नाराज

कार्तिक आर्यन फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट को लेकर थे नाराज

कार्तिक आर्यन पर ये भी आरोप है कि 'दोस्ताना 2' की आगे की शूटिंग के लिए कार्तिक आर्यन की ओर से डेट्स नहीं दी जा रही थी। एक्‍टर की शूटिंग डेट्स के लिए एक्‍टर की प्रोफेशनली मैनेज करने वाली कंपनी 'क्वान' और धर्मा प्रोडक्शन में कई दौर मीटिंग भी हुई और डेट्स नहीं मिली तो करन जौहर नाराज हो गए। जबकि ये भी बातें सामने आई थी कि 'दोस्ताना 2' के‌ इंटरवल के बाद की स्क्रिप्ट से एक्‍टर नाखुस थे जबकि "फिल्म साइन करने से पहले कार्तिक आर्यन को जो स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, वो ही स्क्रिप्‍ट थी। कार्तिक आर्यन बार-बार स्क्रिप्‍ट में दखलनदाजी कर रहे थे जिससे तंग आकर करण जौहर ने ये फैसला किया। जबकि एक्‍टर ने इस मुद्दे पर अभी तक अपना कोई रिएक्‍शन नहीं दिया है।

कार्तिक के फैंस करन जौहर से हुए नाराज

कार्तिक के फैंस करन जौहर से हुए नाराज

गौरतलब है कि 'दोस्ताना 2' की रीकास्टिंग जल्द की जाएगी। ये फिल्‍म 2019 में बननी शुरू हुई थी, करण जौहर ने करीब 60 से 80 फीसदी शूट हो चुकी अपनी फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को बाहर कर दिया है। इस फिल्‍म में कार्तिक आर्यन के साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी थे। टीवी एक्‍टर लक्ष्‍य की ये डेब्‍यू फिल्‍म थी। कार्तिक आर्यन को अचानक फिल्म से निकाले जाने से उनके फैंस नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया का एक समूह अपने एक्टर के सपोर्ट में उतर आया है।


https://www.filmibeat.com/photos/shammu-21340.html?src=hi-oiShammu की इन दिलकश तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+