करण जौहर ने खोला करीना कपूर का राज, कपिल के शो में कहा- उसने सबके घरों में......

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अभिनेत्री करीना कपूर खान के बारे में वो बातें बताई हैं, जो शायद ही कोई जानता हो। दरअसल करण जौहर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ द कपिल शर्मा शो में फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। इस दौरान करण जौहर ने करीना कपूर को लेकर कहा कि वह बॉलीवुड की सबसे बड़ी गॉसिप क्वीन हैं। साथ ही उन्होंने करीना के कई अन्य राज भी खोले।

करीना को सबकुछ पता रहता है

करीना को सबकुछ पता रहता है

शो में करण ने कहा कि करीना को सबकुछ पता रहता है। तभी अक्षय कुमार कहते हैं कि वह मुंबई पुलिस से ये कहना चाहेंगे कि करीना को अपनी टीम में शामिल कर लें क्योंकि वह सबकुछ जानती हैं। इसके बाद करण ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि उसका सीसीटीवी का बिजनेस है और उसने सबके घरों में कैमरे फिट करवाए हैं। इन्हीं से वो देखती है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्या चल रहा है।'

रोहित शेट्टी ने हामी भरी

रोहित शेट्टी ने हामी भरी

करण आगे कहते हैं, 'बॉलीवुड या फिर पूरे देश की कोई भी ऐसी खबर नहीं होती, जो उसके घर तक नहीं पहुंचती है।' जब करण ये बातें कहते हैं तो रोहित शेट्टी भी हामी भरते हैं। तभी रोहित कहते हैं, 'मैं करण की बातों से बिलकुल सहमत हूं।' इसके बाद रोहित शेट्टी ने भी करीना कपूर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।

रोहित शेट्टी ने भी किस्सा सुनाया

रोहित शेट्टी ने भी किस्सा सुनाया

रोहित शेट्टी ने ये किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं रात को चेन्नई एक्सप्रेस के लिए शाहरुख खान से मिलने उनके घर पहुंचा था। किसी को भी इस बारे में नहीं पता था। शायद करण को भी नहीं... अगले दिन फिर मैं करीना से मिला। उसने मुझे कहा कि तुम शाहरुख से मिलने गए थे।' रोहित की ये बातें सुनकर सब हंसने लगे। बता दें इससे पहले करीना भी ये बात स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्हें पूरी इंडस्ट्री की खबर रहती है।

करीना रोज सबकी जानकारी लेती हैं

करीना रोज सबकी जानकारी लेती हैं

कपिल शर्मा के शो में इससे पहले करण जौहर ने करीना कपूर को लेकर कहा था कि वह उनकी गॉसिप अफेयर्स की मंत्री होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि करीना रोज सुबह उठते ही अपनी पीआर टीम को फोन करती हैं। फिर वह सबके बारे में जानकारी लेती हैं। बता दें हाल ही में करीन कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म कोरोना वायरस के कारण ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+