करण जौहर और कार्तिक आर्यन की दोस्ती में दरार? इस वजह से एक्टर को 'दोस्ताना 2' से किया आउट

मुंबई, अप्रैल 16। कोरोना वायरस महामारी को मात देकर सामान्य जिंदगी में लौटे बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, करण जौहर ने करीब 60 से 80 फीसदी शूट हो चुकी अपनी फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को बाहर कर दिया है। कार्तिक आर्यन को अचानक फिल्म से निकाले जाने से उनके फैंस नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया का एक कुनबा अपने एक्टर के सपोर्ट में उतर आया है।

'दोस्ताना 2' से हुई कार्तिक आर्यन की छुट्टी

'दोस्ताना 2' से हुई कार्तिक आर्यन की छुट्टी

'दोस्ताना 2' की आधी शूटिंग पूरी होने के बाद कार्तिक आर्यन को प्रजेक्ट से बाहर किए जाने की वजह उनके अप्रोफेशनल रवैये को बताया जा रहा है। ऐसी भी खबरें है कि धर्मा प्रोडक्शन ने अब कार्तिक आर्यन के साथ भविष्य में कभी काम नहीं करने का फैसला किया है। एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कार्तिक आर्यन के क्रिएटिव डिफरेंसेज और जाह्नवी कपूर से मतभेद के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

एक्टर की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं

एक्टर की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि कार्तिक आर्यन और धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन के ढुलमुल रवैये से नाराज करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म से उनकी छुट्टी की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुश्किल से कार्तिक आर्यन ने गोवा में 20 दिन फिल्म की शूटिंग की है। इस फैसले से धर्मा और करण जौहर का करोड़ों का नुकसान हुआ है।

फैंस का मिल रहा फुल सपोर्ट

फैंस का मिल रहा फुल सपोर्ट

उधर, कार्तिक आर्यन से जुड़ी इतनी बड़ी खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने करण जौहर को आड़े हाथ ले लिया है। 'सेल्फमेड स्टार कार्तिक आर्यन को करण जौहर की जरूरत नहीं' ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। कार्तिक आर्यन के लिए धर्मा प्रॉडक्शन के दरवाजे हमेशा बंद होने के बाद एक्टर के फैंस ने करण जौहर को भी बॉयकॉट करने की बात कही। फिलहाल कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर पूरा सपोर्ट मिल रहा है, अब देखना यह है कि विवाद कहां तक जाता है।

कार्तिक आर्यन की पीआर टीम पर लगे आरोप

कार्तिक आर्यन की पीआर टीम पर लगे आरोप

गौरतलब है कि खुद से जुड़ी कई खबरों को लेकर कार्तिक आर्यन सुर्खियों में छाए रहते हैं, उनकी पीआर टीम पर फेक न्यूज फैलाने का भी आरोप लग चुका है। बीते दिनों कार्तिक की पीआर टीम ने खबर फैलाई थी कि एक्टर को धर्मा प्रॉडक्शन की शरन शर्मा के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। यह भी कहा गया कि कार्तिक के अपोजिट इस फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को फाइल किया है। हालांकि यह खबर तब झूठी साबित हुई जब करण जौहर ने खुद ट्वीट करके ऐसी किसी भी कास्टिंग का खंडन किया।

यह भी पढ़ें: World Siblings day: अनुष्का से लेकर कार्तिक तक, बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे भाई-बहन जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+