'गोडसे भारत मां के सपूत', गिरिराज सिंह के बयान पर सिब्बल का सवाल- फिर सभी हत्यारे भारत के सपूत हैं?

नाथूराम गोडसे को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सिब्बल ने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या गिरिराज सिंह के अनुसार गोडसे एक अच्छा बेटा था? यह मानसिकता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है।

Kapil Sibal

औरंगजेब के बाद अब नाथूराम गोडसे को लेकर सियासी पारा राजनीति में चढने लगा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया। वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल सिंह ने गिरिराज सिंह पर तंज कसा है। सिब्बल ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या गिरिराज सिंह के अनुसार गोडसे एक अच्छा बेटा था? आरएसएस ने अंग्रेजों को मदद की पेशकश की, वे महात्मा गांधी को कैसे स्वीकार कर सकते हैं? इसलिए यह मानसिकता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि आरएसएस स्वतंत्रता की लड़ाई में नहीं थी। आरएसएस की सोच ही बीजेपी की सोच है, जो कुछ गिरिराज ने कहा है, वो सरकार की मंशा को दिखाता है। यह मानसिकता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है। ऐसा है तो सभी हत्यारे भारत मां के सपूत हैं और निर्भया के हत्यारे भी भारत के सपूत थे। एक तरफ मोदी जी कहते हैं कि हम गांधी जी के रास्ते पर चलते हैं और इनके मंत्री उनके हत्यारों को सपूत बता रहे हैं।

क्या था गिरिराज सिंह का बयान ?

दरअसल, बीती 9 जून को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि गोडसे अगर गांधी के हत्यारे हैं, तो भारत के सपूत भी हैं। वो भारत में ही पैदा हुए। औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है वो भारत माता का सही सपूत नहीं हो सकता। यह बयान गिरिराज सिंह ने औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बाद दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+