कपिल के ट्वीट पर सीएम फड़नवीस का जवाब, हम किसी को छोड़ेंगे नहीं
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा के घूस वाले ट्वीट पर सीएम देंवेद्र फड़नवीस और बीएमसी दोनों ने तुरंत रिप्लाई किया है। सीएम फड़नवीस ने ट्विटर पर लिखा है कि अरे कपिल भाई आप सारी डिटेल हमें दें, हम किसी को छोड़ेंगे नहीं, घूस लेने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा।
तो वहीं बीएमसी के विजिलेंस अफसर अशोर पवार का भी बयान आया है, पवार ने कहा कि कपिल शर्मा घूस मांगने वाले अफसर का नाम बताएं, इस मसले को छोड़ा नहीं जायेगा।
आपको बता दें कि लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा से मुंबई में ऑफिस खोलने के लिए काफी घूस मांगी जा रही है जिसके कारण उन्होंने ट्विटर पर पीएम मोदी से सवाल किया है। क्या है पूरा मामला..पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये..गुस्साए कपिल शर्मा ने पीएम मोदी को किया ट्वीट, पूछा- ये हैं आपके अच्छे दिन ?













Click it and Unblock the Notifications