गुस्साए कपिल शर्मा ने पीएम मोदी को किया ट्वीट, पूछा- ये हैं आपके अच्छे दिन ?
नई दिल्ली। लोगों को हंसाने वाले लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों खासा नाराज और गमगीन हैं इसलिए उन्होंने गुस्से में ट्वीट करके देश के सिस्टम पर सवाल खड़े किये हैं। कपिल शर्मा से मुंबई में ऑफिस खोलने के लिए काफी घूस मांगी जा रही है जिसके कारण उन्होंने ट्विटर पर पीएम मोदी से सवाल किया है।
कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा 'ये हैं आपके अच्छे दिन. पिछले 5 सालों में हमने 15 करोड़ इनकम टैक्स दिया है लेकिन मुंबई दफ्तर से जुड़े काम के लिए 5 लाख घूस देना पड़ रहा है।'
हालांकि कपिल शर्मा ने ट्वीट में पूरी घटना का जिक्र नहीं किया है कि कौन, किससे, कब और कितना रिश्वत मांग रहा है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि मुंबई में उनके ऑफिस के पेपर वर्क के लिए बीएमसी के अधिकारियों ने उनसे 5 लाख रुपये घूस की मांग की है, जिसके चलते उनका गुस्सा ट्विटर पर पीएम मोदी के लिए फूटा है।
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं'.. देश सुधर जायेगा क्योंकि नरेन्द्र मोदी पीएम बनने वाले हैं। इसलिए कपिल शर्मा ने 'अच्छे दिन' को कोड किया है, देखते हैं सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या प्रतिक्रिया देती है?













Click it and Unblock the Notifications