गिन्नी के बेबी शॉवर पार्टी में कपिल के को-स्टार्स ने क्यों पिया बेबी बॉटल से जूस?

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, दिसंबर में पापा बनने वाले हैं, वो और उनकी पत्नी गिन्नी बेसब्री से अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं, हाल ही में कपिल ने अपनी लविंग प्रेंग्नेंट वाइफ के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसमें टीवी की दुनिया के और कपिल के शो के मशहूर सितारे शामिल हुए, गोद भराई पार्टी में कपिल की पत्नी पिंक गाउन बेहद ही हसीन नजर आ रही थीं, कपिल शर्मा की भी जो तस्वीरें वायरल हुई थीं, उसमें वो भी काफी खुश दिख रहे थे।

गिन्नी चतरथ के बेबी शॉवर पार्टी की तस्वीरें वायरल

लेकिन अब इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ हैरत-अंगेज बातें देखने को मिल रही हैं, दरअसल इस वीडियो में कपिल के शो के मशहूर कलाकर बेबी बॉटल से जूस पीते नजर आए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए, दरअसल कपिल शर्मा और गिनी चतरथ की इस पार्टी में कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्‍णा अभिषेक, कश्‍मीरा शाह, शुमोना, अर्चना पूरण सिंह जैसे कई सितारे पहुंचे थे।

अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया फनी VIDEO

अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया फनी VIDEO

इस खास पार्टी में काफी फनी गेम भी रखे गए थे, इसी के तहत एक कॉम्‍पटीशन रखा गया, जिसमें सभी बड़े लोगों को बच्‍चों की दूध की बोतल से लीक्‍विड पीना था, इस बोतल में जूस भरा हुआ था जिसे पीकर खत्‍म करना था, इस प्रतियोगिता में कृष्‍णा अभिषेक, भारती सिंह और कीकू शारदा जैसे कई सितारों ने हिस्सा लिया, जिसमें विजयी कपिल के शो की सपना यानी कि कृष्णा अभिषेक रहे, कपिल-गिन्नी की पार्टी का ये वीडियो अर्चना पूरण सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है, जो कि इस वक्त वायरल हो रहा है।

दिसंबर में मम्मी-पापा बनेंगे गिन्नी-कपिल

आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था। कपिल ने हाल ही में एक मीडिया इवेंट में कहा था कि वो और उनका पूरा परिवार नन्हें मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, बेटा हो या बेटी, मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है, बस मैं चाहता हूं कि मेरा और गिन्नी का बेबी पूरी तरह से स्वस्थ हो और यही मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+