कपिल शर्मा ने अपनी मां का धूमधाम से मनाया जन्मदिन, बेटी अनायरा के साथ वायरल हुई ये तस्वीर
कपिल शर्मा ने अपनी मां का धूमधाम से मनाया जन्मदिन, बेटी अनायरा के साथ वायरल हुई ये तस्वीर
Kapil Sharma Mother Birthday: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की मां का 13 जनवरी को जन्मदिन था। इस मौके को यादगार और खास बनाने के लिए कपिल शर्मा ने धूमधाम से अपनी मां का जन्मदिन मनाया। कपिल शर्मा ने इसके लिए अपनी मां की तस्वीर शेयर की और अपनी बेटी के साथ भी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर शेयर कर कपिल शर्मा ने कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे मां। कपिल शर्मा की मां ने अपनी पोती अनायरा के साथ केक काटा। कपिल शर्मा की मां और बेटी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कपिल की इन तस्वीरों पर उनके कई इंडस्ट्री के दोस्तों ने प्रतिक्रिया भी दी है।

कपिल शर्मा ने मां की एक सोलो फोटो शेयर की है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में कपिल अपनी मां को किस करते दिख रहे हैं। कपिल शर्मा की तस्वीर पर कमीडियन चंदन प्रभाकर, हिना खान और मुक्ति मोहन ने भी बधाई दी है। कपिल शर्मा द्वारा शेयर की तस्वीर पर 10 हजार से ज्यादा कमेंट हैं और तस्वीर पर लाखों लाइक्स हैं।
बता दें कि कपिल शर्मा अपनी मां से बहुत क्लोज हैं। कपिल अक्सर अपने शो में अपनी मां के बारे में बात करते दिखते हैं। वहीं शो में कपिल शर्मा की मां अक्सर उनका शो देखने आती हैं। एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने कहा था कि उन्होंने अपनी मां से बहुत कुछ सीखा है। कपिल शर्मा अपनी मां से ज्यादा करीब इसलिए भी हैं क्योंकि कपिल के पिता का निधन कैंसर की वजह से हो गया था। इसलिए ज्यादा वक्त कपिल का उनकी मां के साथ गुजरा है।
इसके पहले कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल गोद में अपनी अनायरा को लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही अनायरा एक साल की हुई हैं। उस वक्त भी कपिल शर्मा ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications