नहीं रहे ओल्ड मोंक रम बनाने वाले कपिल मोहन, 88 साल में निधन

नई दिल्ली। मशहूर ब्रांड ओल्ड मोंक रम को बनाने वाले रिटायर्ड ब्रिगेडियर और मोहन मैनिक लिमिटेड के चेयरमैन, कपिल मोहन का 6 जनवरी को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक कपिल मोहन बीते एक साल से बीमार चल रहे थे। 6 जनवरी को उन्हें गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

देश का पहला शराब कारोबारी परिवार

देश का पहला शराब कारोबारी परिवार

मोहन परिवार को देश का सबसे पहला शराब कारोबारी माना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक आजादी से पहले जलियांवाला बाग हत्याकांड वाले जनरल डायर के पिता, एडवर्ड डायर ने हिमाचल के कसौली में डायर ब्रिअरी नाम से शराब की कंपनी खोली थी। आजादी के बाद इस कंपनी को मोहन परिवार ने खरीद लिया। और फिर इस कंपनी को नाम दिया गया मोहन मैनिक लिमिटेड।

2010 में मिला था पद्म श्री अवार्ड

2010 में मिला था पद्म श्री अवार्ड

कपिल मोहन के पिता ने, एएन मोहन इसके पहले चेयरमैन बने और ओल्ड मोंक रम ब्रांड को बाजार में उतारा। उन दिनों कपिल मोहन भारतीय सेना में थे। कपिल मोहन सेना में ब्रिगेडियर के पद से रिटायर हुए। उसके बाद उन्हें मोहन मैनिक कंपनी की जिम्मेदारी संभाली। ओल्ड मोंक डार्क रम बनाने का श्रेय कपिल मोहन को ही दिया जाता है। 2010 में कपिल मोहन को भारत सरकार पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है।

50 से ज्यादा देशों में बिकती है ओल्ड मोंक

50 से ज्यादा देशों में बिकती है ओल्ड मोंक

कपिल मोहन ने मोहन मैनिक लिमिटेड का चेयरमैन बनने के कंपनी में अभूतपूर्व बदलाव किए। उन्होंने ओल्ड मोंक को न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में फेमस किया। ओल्ड मोंक रम इस समय दुनिया के 50 से भी ज्यादा देशों में बिकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+