ऋषि सुनक के पीएम बनने पर कपिल मिश्रा बोले- एक हिंदू इंग्लैंड का पीएम बन रहा, लोग पूछने लगे ये सवाल

ऋषि सुनक के पीएम बनने पर कपिल मिश्रा बोले- एक हिंदू इंग्लैंड का पीएम बन रहा, लोग पूछने लगे ये सवाल

Britain PM Rishi Sunak: ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। दीपावली के मौके पर भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनने की खबर से भारतीयों के जश्‍न का मजा दोगुना हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनने पर बधाई दी। वहीं तमाम नामी लोगों ने ऋषि सुनक को सोशल मीडिया के माध्‍यम से बधाई दी वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्टिटर पर खुशी जाहिर की तो वो ट्रोल हो गए और लोग उनसे तरह- तरह का सवाल करने लगे।

कपिल मिश्रा ने गाय की पूजा करते हुए ऋषि सुनक की शेयर की फोटो

कपिल मिश्रा ने गाय की पूजा करते हुए ऋषि सुनक की शेयर की फोटो

दरअसल, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने गाय की पूजा करते हुए ऋषि सुनक की एक फोटो शेयर और लिखा दीपावली के दिन एक हिंदू इंग्लैंड का पीएम होने जा रहा है। ये ट्टीट करते हुए भाजपा नेता ट्रोल होने लगे और लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोग मिश्रा को इस ट्टीट पर तंज कस रहे और कुछ सलाह देते हुए भी नजर आए।

यूजर बोला- जल्‍दी जाओ मिल आओ वरना...

यूजर बोला- जल्‍दी जाओ मिल आओ वरना...

एक यूजर ने सलाह दी जल्‍दी भारतवासियों को ब्रिटेन जाकर उसने मिल आना चाहिए पता नहीं कितने दिन तक टिकेंगे। एक कपिल भाई वहां पल भर में इस्तीफा भी हो जाता है। एक यूजर ने लिखा हिंदू नहीं वो भारतीय हैं।

सुनक के पीएम बन जाने से इंग्लैंड में गाय हत्या बंद हो जाएगी?

सुनक के पीएम बन जाने से इंग्लैंड में गाय हत्या बंद हो जाएगी?

इस यूजर ने पूछा इससे भारत को क्‍या फायदा होगा? वहीं दूसरे ने सवाल किया कि क्‍या ऋषि सुनक के पीएम बन जाने से इंग्लैंड में गाय हत्या बंद हो जाएगी? वहीं एक ने लिखा तुम अब भी धर्म में ही फंसे रहना। वहां के लोग धर्म को नहीं देखते इसलिए ऐसे इंसान को बनाया है, वो अच्छे नेता है वहां के लिए। सोच बड़ी करो अपनी। हार बात पर धर्म धर्म। देश और भाईचारा खराब कर दिया तुमने।

कुछ लोगों ने सपोर्ट में किए ये कमेंट

एक ने लिखा भारतीय संस्‍कृति पूरे विश्‍व में फैल रही वहीं एक खुशी जताते हुए लिखा जो देश कभी भारत पर राज करता था वहां का व्‍यक्ति वहां के राज सिंहासन पर बैठ रहा है। अधिकांश लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए भारतीय प्रतिभा की तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+