केजरीवाल को मैंने अपनी आंखों से दो करोड़ कैश लेते देखा-कपिल मिश्रा
आम आदमी पार्टी का पहले दिन से कार्यकर्ता हूं,पहले तोमर साहब को मंत्री बनाया गया, अब सतेंद्र जैन को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, पहले कुमार विश्वास में पार्टी के भीतर बगावती सुर छेड़े तो अब दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा दी है।उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे सामने अरविंद केजरीवाल ने सतेंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए की घूस ली थी।

कपिल मिश्रा के प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश
- भ्रष्टाचारियों को जेल भेजवाकर रहुंगा, या तो वो बताएं कि कैसे पैसा मिला।
- कैबिनेट में रहते हुए उपराज्यपाल को बयान देकर आया हूं, आगे भी हर जगह अपने बयान को दुंगा।
- आम आदमी पार्टी का पहले दिन से कार्यकर्ता हूं, पहले तोमर साहब को मंत्री बनाया गया, अब सतेंद्र जैन को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है।
- मैंने कॉमनवेल्थ घोटाले के खिलाफ किताब लिखी थी, 15 साल से आंदोलनों से जुड़ा हुआ हूं।
- मुझे इस बात की जानकारी मिली की अरविंद केजरीवाल के किसी सगे रिश्तेदार के लिए 50 करोड़ रूपए की जमीन की डील हुई।
- मनी लॉड्रिंग के मामले में, ब्लैक मनी के बारे में कई ऐसी जानकारियां है जो सबको मालूम है
- मैंने जब पूछा कि ये क्या है तो उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसी बात होती है जो बात में बताई जाती है।
- मुझे अरविंद केजरीवाल से मिला उसके मुझे हटाया गया, ऐसे में टाइमिंग बहुत इंपॉरटेंड है।
- मैं मंत्री पद से हटने के बाद बोल रहा हूं, ऐसा कहा जा रहा है, लेकिन मैंने एसीबी को पत्र लिखने के बाद मैं केजरीवाल के पास
- गया, इस वक्त तक मुझे हटाने की कोई बात नहीं थी, ये रिकॉर्ड में है।
- जब मैं मंत्री बना था उसके एक महीने के भीतर मैंने शीला दीक्षित के खिलाफ 400 पन्ने की रिपोर्ट तैयार की थी, लेकिन जब मैंने
- केजरीवाल के सामने रखी तो क्या हुआ, यह पूरे देश के सामने है।
- नगर निगम चुनावों के दौरान सिसोदिया और केजरीवाल अपने बयानों के बारे में सुने, क्या वह अभी तक झूठ बोल रहे थे, या कल
- उन्हें किसी कारणवश यह बोलना पड़ा।
- ये बात बार-बार कही गई कि पानी की कुछ समस्याएं आ रही थी इसिलए मुझे हटाया गया है।
- पूरी कैबिनेट में मैं अकेला ऐसा मंत्री हूं जिसपर किसी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, पिछले दो साल में मेरे उपर एक भी आरोप नहीं है।
- मैं ना आम आदमी पार्टी छोडुंगा और ना कोई मुझे निकाल सकता है।
- आम आदमी पार्टी मेरी पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इमानदारों की पार्टी है
- पार्टी के भीतर अगर गंदगी आई है तो उसकी सफाई करने के लिए हम काम करेंगे।
- ये हमारी पार्टी, संघर्ष किया है लाठी डंडे खाए हैं तब जाकर पार्टी को बनाया है, कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं हो जो मुझे पार्टी से बाहर निकाल सके।
- 11.35 बजे- खुलासे से पहले बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे कपिल मिश्रा
- 11.30 बजे- प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले कपिल मिश्रा का ट्वीट, मैंने उसे पैसे लेते देखा है
- 10.50 बजे- एलजी अनिल बैजाल से मिलने के लिए कपिल मिश्रा पहुंचे












Click it and Unblock the Notifications