VIDEO: दिल्ली में कांवड़ियों की गुंडागर्दी, गाड़ी को तोड़फोड़ कर पलटा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

दिल्ली के मोती नगर में गुस्साए कांवड़ियों ने एक कार में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। जल लेकर जा रहे कांवड़ियों के पास से कार छू कर निकल गई, जिसके बाद सभी कांवड़िए कार पर टूट पड़े।

नई दिल्ली। दिल्ली के मोती नगर में गुस्साए कांवड़ियों ने एक कार में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। जल लेकर जा रहे कांवड़ियों के पास से कार छू कर निकल गई, जिसके बाद सभी कांवड़िए कार पर टूट पड़े। कांवड़ियों ने डंडे से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और फिर उसे पलट दिया। कांवड़ियों की गुंडागर्दी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस वहां होकर भी कांवड़ियों को नहीं रोक रही है।

Viral

मोती नगर इलाके में मंगलवार को कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। आस्था के नाम पर गुंडागर्दी करते इन कांवड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मंगलवार को मोती नगर इलाकों में सड़क पर जा रहे कांवड़ियों से एक सैंट्रो कार टकरा गई। कार एक कांवड़िए को छूकर निकल गई, जिसके बाद सभी कांवड़िए ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से कार पर हमला करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: VIDEO: शरीर पर 20 किलो सोना लादकर कांवड़ लाए गोल्डन बाबा, देखने वाले हैरान

कांवड़ियों ने कार को घेरकर उसपर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। गाड़ी के बोनट, शीशे सभी पर हमला किया गया और फिर उसे पलट दिया। कांवड़ियों की गुंडागर्दी को पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। पुलिस के अनुसार गाड़ी में एक पुरुष और एक महिला जा रहे थे। महिला गाड़ी को चला रही थी और दोनों को ही कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ये भी पढ़ें: मिलिए हरियाणा के 'श्रवण कुमार' से, माता-पिता को बिठाकर हरिद्वार से लाए कांवड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+