ट्रेन हादसा: ट्रेन में लगी एक्सट्रा बोगी बनी दुर्घटना की वजह!

इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

उत्तर प्रदेश। रविवार तड़के कानपुर के पुखरायां में हुए दर्दनाक रेल दुर्घटना के पीछे की वजह धीरे-धीरे सामने आने लगी हैं। इस दुर्घटना के पीछे रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

train

इंदौर-पटना एक्सप्रेस में 145 मौतें हो चुकी है, वहीं बहुत से घायल अभी भी अपने परिजनों को ढूंढ़ने में लगे हैं। इस बीच ये सामने आया है कि इस हादसे की एक संभावित वजह ट्रेन में लगी एकस्ट्रा बोगी से ट्रेन का ओवरलोड होना भी हो सकता है।

रविवार को हादसा का शिकार हुई इंदौर-पटना एक्सप्रेस में अमूमन 22 बोगियां होती हैं। ट्रेन की क्षमता भी 22 बोगियों की ही है लेकिन रविवार को ट्रेन में 23 बोगियां लगी थी। ट्रेन में एक अतिरिक्त बोगी बी-3 लगाई गई थी।

बी-3 कोच के लगने से ट्रेन पर तो अतिरिक्त भार पड़ा ही इसके साथ-साथ इस बात का भी अंदेशा है कि इस नए कोच में कुछ खराबी थी।

दरअसल कोच बी-3 के पीछे एस-1 कोच के यात्रियों को इससे इस तरह की आवाजें आ रहीं थी जिससे उन्हें इसमें कुछ खराबी होने का शक हुआ था। इससे ये माना जा सकता है कि इस अतिरिक्त कोच में ही खराबी थी।

ट्रेन की संरचना ही बिगड़ गई थी

इंदौर-पटनी की संरचना ही रविवार को गड़बड़ थी, इसकी वजह भी ये नया कोच था। इस ट्रेन में चार जनरल, सेकेंड और थर्ड एसी के दो-दो कोच, 12 स्लीपर, एक एसएलआर और एक महिला कोच लगता है।

हादसे के दिन सेकेंड एसी का एक जबकि थर्ड एसी के तीन कोच थे। लगेज के भी उस दिन एक की जगह दो कोच थे। इस सब वजहों से ड्राइवर को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ड्राइवर को हो गया था गड़बड़ का अंदेशा

ट्रेन के ड्राइवर को इस बात का अहसास ट्रेन के चलने के बाद हो गया था, कि ट्रेन में सब ठीक नहीं है। ड्राइवर ने ट्रेन से आ रही आवाजें और ओवरलोड होने की सूचना डिविजन के अफसर को दी भी थी। ड्राइवर को कहा गया कि कानपुर पहुंचें, तब देखा जाएगा। अगर ड्राइवर के फोन को गंभीरता से लिया जाता तो शायद ये हादसा टल जाता।

आपको बतादें कि कानपुर के पास पुखरायां में रविवार की सुबह तकरीबन 3:15 बजे इंदौर-पटना एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। इससे भंयकर दुर्घटना हो गई।

जिस समय ये दुर्घटना हुई, यात्री सो रहे थे। इस घटना के बाद बुरी तरह चीख-पुकार की ही आवाजें थीं, हर तरफ हाहकार मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+