कानपुर की इस प्राइवेट कंपनी ने बैंकों को लगाया 3592 करोड़ का चूना, केस दर्ज
कानपुर की प्राइवेट कंपनी ने बैंकों को लगाया 3592 करोड़ का चूना, केस दर्ज
नई दिल्ली। कानपुर की एक निजी कंपनी ने बैंक ऑफ इंडिया समेत 13 बैंकों को 3592 करोड़ रुपए का चूना लगाया। CBI को बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मिली शिकायत मिली, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए 4 प्राइवेट कंपनियों के 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कानपुर की कंपनी, जिसका मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रजिस्टर्ड दफ्तर है ।यह कंपनी मर्चेंट ट्रेडिंग और तमाम वस्तुओं के आयात और निर्यात का काम करती है। इस कंपनी पर आरोप लगा है कि कंपनी ने बैंक ऑफ इंडिया समेत 13 बैंकों को 3592.48 करोड़ रुपए का चूना लगाया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ सरकारी बैंकों को 3592.48 करोड़ रुपए की चपत लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने 13 जगहों पर छापेमारी भी की।जिसके बाद बैंक डायरेक्टर, बैंक गारंटर, निजी कंपनियां और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस कंपनी पर आरोप लगा कि इसने बैंक ऑफ इंडिया समेत 13 अन्य बैंकों से संयुक्त रूप से करीब 4061.95 करोड़ रुपए की क्रेडिट सुविधा हासिल की, जिसके बाद कंपनी ने अपने व्यवसाय से अलग बाहरी पक्षों को असुरक्षित ऋण बांटे और अग्रिम भुगतान देकर बैंकों के फंड को डायवर्ट कर दिया। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा क्रय और विक्रय में भी भिन्नता पाई गई। वहीं कंपनी की डील संबंधी लेनदेन में काफी अनियमितता पाई गई।
कंपनी के खिलाफ शिकायत की गई। बैंक ऑफ इंडिया ने सबसे पहले शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सीबीआई ने कंपनी के दफ्तर समेत कंपनी के डायरेक्टर्स, गारंटर्स समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की और 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications