कानपुर: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना इंचार्ज समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 7 घायल
कानपुर: पुलिस टीम पर हमला, थाना इंचार्ज समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस टीम कानपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को उसके गांव बिकरू से पकड़ने गई थी, लेकिन बदमाशों ने घेरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 7 से अधिक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कानपुर में 8 पुलिसकर्मी शहीद
कानपुर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुविस टीम पर बदमाशों ने घेरकर हमला किया, जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। एएनआई के मुताबिक पुलिस आधी रात को कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची थी,लेकिन बदमाशों ने गांव में पुलिस को घेर लिया और छत से छिपकर पुलिसटीम पर गोलियां बरसाईं। दोनों ओर से चली गोलीबारी में बिल्हौर थाना के सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत तीन सब इंस्पेक्टर और चार सिपाही शहीद हो गए। जबकि 7 से अधिक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस
पुलिस कानपुर में देर रात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी, लेकिन जैसे ही वो गांव में पहुंची बदमाशों ने पुलिस टीम को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। 7 पुलिसकर्मी घायल भी हैं। सभी घायल पुलिसकर्मी को कानपुर नगर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं एडीजी जयनारायण सिंह, आईजी पुलिस, एसएसपी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस के मुताबिक विकास दुबे खूंखार अपराधी है जिस पर 2003 में शिवली थाने में घुसकर भाजपा नेता संतोष शुक्ला की हत्या का आरोप है। उसपर कई गंभीर आरोप दर्ज है।

8 पुलिसकर्मी शहीद
इस मुठभेड़ में यूपी पुलिस के ये जवान शहीद हो गए....
देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर
महेश यादव,एसओ शिवराजपुर
अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना
नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर
सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर
राहुल ,कांस्टेबल बिठूर
जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर
बबलू कांस्टेबल बिठूर

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी । उन्होंने इस मामले की सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं डीजीपी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी विकास दुबे पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस चौबेपुर पहुंची थी। रास्ते में JCB मशीन अवरोध के तौर पर रखा था, जैसे ही पुलि टीम अपनी गाड़ी से उतरी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। मौके पर आईजी, एडीजी मौजूद है।

बॉर्डर सील, अलर्ट पर पुलिस
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ के बाद कन्नौज पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले से सभी बॉर्डर को सील कर सघन तलाशी की जा रही है। जिलेभर की पुलिस अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग में जुटी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। जीटी रोड से निकलने वाले हर रास्ते से गुजरने वाली गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है।
बॉलीवुड को एक और झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications