मशहूर टीवी एक्ट्रेस मेबिना माइकल की 22 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना से मौत

बेंगलुरू। कन्नड़ टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री मेबिना माइकल (Mebiena michael) की मौत हो गई है। वह महज 22 साल की थीं। बताया जा रहा है कि मेबिना की मौत मंगलवार शाम सड़क हादसे में हुई है। मेबिना को रिएलिटी शो 'Pyaate Hudugir Halli Life' से लोकप्रियता मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने मादिकेरी स्थित घर की ओर जा रही थीं, तभी कर्नाटक के देवीहल्ली के पास ये सड़क दुर्घटना हो गई।

दोस्तों का अभी इलाज चल रहा है

दोस्तों का अभी इलाज चल रहा है

जानकारी के मुताबिक मादिकेरी के रास्ते में ही मेबिना की कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। उस वक्त मेबिना के साथ उनके कई दोस्त भी मौजूद थे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। मेबिना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्तों का अभी इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर बेल्लुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अभिनेत्री की मौत की खबर से उनका पूरा परिवार और साथ ही टेलीविजन इंडस्ट्री भी सदमे में हैं।

शो के होस्ट ने किया ट्वीट

शो के होस्ट ने किया ट्वीट

जिस रिएलिटी शो से मेबिना को लोकप्रियता मिली थी, उसके होस्ट अभिनेता अकुल बालाजी हैं। उन्होंने मेबिना की मौत की खबर पर हैरानी जताई है और ट्वीट किया है। अकुल बालाजी ने ट्वीट कर कहा है, 'मेरी एक पसंदीदा प्रतियोगी और पीएचएचएल 4 की विजेता की आकस्मिक मौत की खबर सुनकर हैरान हूं। मेबिना... युवा और जीवन को भरपूर तरीके से जीने वाली, यकीन नहीं हो रहा है... मैं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'

इस शो की विजेता थीं मेबिना

इस शो की विजेता थीं मेबिना

इस घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। मेबिना काफी ज्यादा घायल हो गई थीं, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके दोस्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेबिना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। उन्हें रिएलिटी शो 'Pyaate Hudugir Halli Life' की विजेता घोषित किए जाने के बाद लोकप्रियता मिली। उनके साथ काम करने वाले अन्य कलाकार भी इस खबर से हैरान हैं और मेबिना के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+