Kanjhawala Case: पीड़िता की मां ने न्याय की लगाई गुहार, बोलीं- मेरी बेटी की बॉडी की स्किन तक नहीं बची थी
दिल्ली में 1 जनवरी को एक युवती को कार से कई किलोमीटर दूर तक घसीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। लड़की ने न्याय की गुहार लगाई है।

Kanjhawala Death Case: दिल्ली की रोहिणी अदालत ने सोमवार को खानजावाला में 1जनवरी को कई किलोमीटर तक कार से घसीटकर मौत मामले में पांच आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन अरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26), मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है।वहीं अब युवती की मां ने बताया " पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर रेप साबित होता है तो आरोपी के खिलाफ रेप की धाराएं लगाई जाएंगी। उसके शरीर की त्वचा, हाथ और पैर नहीं बचा था। मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाती हूं।
दिल्ली में 14 किलोमीटर तक कार में घसीटी गई थी लड़की
बता दें दिल्ली के इलाके में साल के पहले दिन रविवार को एक कार की चपेट में आने वाली स्कूटी सवार युवती चार किलोमीटर तक कार से घिसटती चली गई था। कार में बैठे युवकों ने 20 साल की लड़की को 14 किलोमीटर तक कथित तौर पर घसीटा था। पुलिस को युवती निर्वस्त्र अवस्था में मिली थी। लड़की की मां और उसके परिवालों ने आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है।
घटना के बाद बरती जा रही ये सख्ती
दिल्ली में 1 जनवरी को एक युवती को घसीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था, जिस दिन पूरे शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों सहित संभावित लोगों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त चौंकियां स्थापित की गई हैं।
दिल्ली सीएम ने बोली ये बात
खांजावाला केस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस घटना को "दुर्लभतम" अपराध बताया और कहा कि अपराधी को कठोरतम दंड मिले। दिल्ली के सीएम ने कहा "यह दुर्लभतम अपराध है। मुझे नहीं पता कि समाज किस ओर जा रहा है। मुझे पता चला है कि पोस्टमॉर्टम चल रहा है।"
न्याय की मांग की है
केजरीवाल ने इससे पहले दिन में ट्विटर पर 20 वर्षीय यवती के लिए न्याय की मांग की थी। उन्होंने इस घटना को "बेहद शर्मनाक" बताते हुए कहा, "मैं अपील करता हूं कि आरोपी, चाहे वे किसी भी प्रभाव के हों, सख्त से सख्त सजा दी जाए।"












Click it and Unblock the Notifications