लखनऊ में बैंक मैनेजर से मिली थीं कनिका कपूर, बैंक के सभी कर्मचारियों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच जिस तरह से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने यूके से वापस आने के बाद लापरवाही बरती है उसके बाद उन्होंने कई लोगों को इस संक्रमण के खतरे में डाल दिया है। लंदन से आने के बाद कनिका कपूर लखनऊ में कई पार्टियों में शामिल हुईं, कानपुर अपने रिश्तेदारों के घर गईं, ताज होटल गईं, यही नहीं वह कुछ काम के सिलसिले में वह बैंक मैनेजर से भी मिली थीं। जबसे कनिका का सैंपल कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है उसके बाद से उन तमाम लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है जिन्होंने कनिका से मुलाकात की है।

Recommended Video

    Coronavirus: Kanika Kapoor से मिले थे Bank Manager, Isolation में जाने ने किया मना | वनइंडिया हिंदी
    बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर कोरोना का खतरा

    बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर कोरोना का खतरा

    लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा लोटस रेड ब्रांच के मैनेजर मनोज कुमार कनिका के घर पर उनसे मुलाकात करने के लिए गए थे। दो दिन पहले उन्होंने कनिका से उनके घर पर मुलाकात की थी। वह यहां तकरीबन आधे घंटे तक रुके थे। लेकिन कनिका कपूर का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद ना सिर्फ मनोज कुमार बल्कि बैंक के तमाम कर्मचारियों पर भी इस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। बैंक के तमाम कर्मचारी मैनेजर मनोज कुमार को आइसोलेशन में जाने के लिए कह रहे हैं, बावजूद इसके उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

    कनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    कनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बता दें कि कनिका कपूर को उनकी लापरवाही की वजह से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। योगी सरकार ने उनके खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुरजीत पांडे ने बताया कि यह शिकायत लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर की शिकायत पर दर्ज कराई गई है। यही नहीं आज बिहार के मुजफ्फरपुर में भी कनिका के खिलाफ एक ताजा शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत वकील सुधीर ओझा ने दर्ज कराई है। यह शिकायत मुजफ्फरपुर की सीजीएम कोर्ट में दर्ज कराई गई है।

    कई दिग्गज लोगों से मिली थीं

    कई दिग्गज लोगों से मिली थीं

    जानकारी के अनुसार लखनऊ में कनिका तीन पार्टियों में शामिल हुईं। वह ताज होटल भी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। लखनऊ में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमे कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और गणमान्य शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+