Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस बार कंगना रनौत की बहन रंगोली कि निशाने पर करण जौहर, फिल्म ‘तख्त' को लेकर लगाई फटकार

इस बार कंगना रनौत की बहन रंगोली कि निशाने पर करण जौहर, फिल्म ‘तख्त' को लेकर लगाई फटकार

मुंबई। बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने खुले विचार और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। कंगना की तरह ही उनकी बहन भी आए दिन सूर्खियों में रहती है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल अक्सर बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लेकर ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की सेरोगेसी से मां बनने पर निशाना साधा तो अब रंगोली के निशाने पर फिल्म मेकर करण जौहर आ गए हैं।

 Kangna Ranut sister Rangoli Chandel slams Karan Johans film Takht writer for Tweeting against CAA and NRC and hurting Hindu sentiments

रंगोली ने करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त' को लेकर करण जौहर और फिल्म के लेखक को फटकार लगा दी। तख्त फिल्म के पटकथा लेखक हुसैन हैदरी ने एनआरसी और सीएए को लेकर विवादित ट्वीट किया। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद रंगोली ने इसे रिट्वीट करते हुए करण जौहर से ताबड़तोड़ सवाल पूछे। रंगोली ने करण जौहर की इस फिल्म पर भी निशाना साधा और फिल्म के लेखक पर हिंदू विरोधी ट्वीट करने का आरोप लगाया।

रंगोली ने करण जौहर को निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि 'पापा जो(करण जौहर) ये क्या हो रहा है। आप इस्लाम इनवेजन पर फिल्म बना रहे हैं या देश में इस्लाम इनवेजन लाने की कोशिश कर रहे हैं। रंगोली इतने पर नहीं रूकी उन्होंने करण पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि ' मैंने मेथड एक्टिंग तो सुना था मेथर्ड डायरेक्शन के बारे में पहली बार सुना।'

आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म तख्त 2021 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, लेकिन फिल्म के शुरू होने से पहले ही वो सूर्खियों में आ गई है। फिल्म के राइटर हुसैन हैदरी ने सोशल मीडिया पर सीएए विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। जिसपर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया। वहीं #BoycottTakht भी ट्रेंड करने लगा। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब करण जौहर की फिल्म तख्त मुश्किल में घिरी हो। इससे पहले करण जौहर पर आरोप लगा था कि वो अपनी फिल्म के जरिए इस्लामोफोबिया को बढ़ावा दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+