कंगना ने शेयर किया पुराना Video,कहा-'बाला साहेब को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी'

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोली अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार ट्विटर के जरिए शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी पर निशाना साध रही हैं, शुक्रवार को भी कंगना ने शिवसेना पर करारा वार किया है। कंगना ने बाला ठाकरे का एक पुराना वीडियो शेयर करके कहा कि बाला साहेब को भी डर था कि एक दिन शिवसेना, कांग्रेस बन जाएगी।

'बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी'

'बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी'

कंगना ने आज इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'महान बाला साहेब ठाकरे मेरे सबसे पसंदीदा आइकन में से एक हैं, उनका सबसे बड़ा डर था कि किसी दिन शिवसेना गुटबंधन करेगी और कांग्रेस बनेगी। मैं जानना चाहता हूं कि आज उनकी पार्टी की स्थिति को देखते हुए उनकी सजग भावना क्या है?'।

Recommended Video

    Kangana Ranaut का Sonia Gandhi पर निशाना,पूछा-मेरे साथ जो हुआ उससे आपको दुख नहीं | वनइंडिया हिंदी
    शिवसेना अब 'सोनिया सेना' बन चुकी है:कंगना

    शिवसेना अब 'सोनिया सेना' बन चुकी है:कंगना

    मालूम हो कि एक दिन पहले ही कंगना ने कहा था कि शिवसेना अब 'सोनिया सेना' बन चुकी है। कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा- जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं, जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो।

    'आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा'

    'आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा'

    इससे पहले सीएम उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, मुझे पता तो था कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी, आज मैने महसूस किया है। आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। मैं देशवासियों को जगाऊंगी, उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता है, ये जो आतंक है, अच्छा हुआ, ये मेरे साथ हुआ क्योंकि इसके कुछ मायने हैं, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।

    कंगना की मां मां आशा रनौत ने भी साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

    कंगना की मां मां आशा रनौत ने भी साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

    बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन लिया है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद आशा रनौत ने कहा कि कंगना रनौत के साथ जो हुआ, उसके बाद भाजपा में आना ही पड़ा। वहीं, आशा रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। कंगना के दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई के बाद उनकी मां आशा रनौत ने बुधवार को शिवसेना पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे आपने आज मेरी बेटी कंगना के ऑफिस पर नहीं, बल्कि अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की आत्मा पर घाव किया है।

    देखें Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+